गर्मी में चिपचिपी त्वचा से परेशान रहते हैं? तो ऑर्डर करें ये 6 लाइटवेट सनस्क्रीन
इस समर सीजन हम लेकर आए हैं 6 टॉप रेटेड लाइटवेट सनस्क्रीन, जिन्हें आप बेहद सस्ते में घर बैठे ऑर्डर कर सकती हैं।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
सर्दी हो या गर्मी सनस्क्रीन एक ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है, जिसे रोजाना इस्तेमाल करना जरूरी है। बहुत से लोगों की त्वचा गर्मी में चिपचिपी हो जाती है, जिसकी वजह से वे सनस्क्रीन अप्लाई करना बंद कर देते हैं। परंतु ये आपकी त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गर्मियों में सही सनस्क्रीन का चयन करें, जो आपकी त्वचा को बिना चिपचिपा किए उन्हें प्रोटेक्शन और ग्लो दोनों प्रदान कर सके। इसलिए आज हम लेकर आए हैं 6 टॉप रेटेड लाइटवेट सनस्क्रीन, जिन्हें आप बेहद सस्ते में घर बैठे ऑर्डर कर सकती हैं।

अगर आपकी त्वचा मेरी तरह ऑयली है और गर्मी में अक्सर चिपचिपी हो जाती है, तो परेशान न हों! Minimalist मल्टीविटामिन सनस्क्रीन ट्राई करें। इसका लाइट वेट टेक्सचर त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है और किसी तरह का चिपचिपापन नहीं छोड़ता। इतना ही नहीं इसमें मल्टीविटामिन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता है, जो त्वचा को तमाम फायदे प्रदान करती हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाती हैं। इसका SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन फैक्टर स्किन को सन प्रोटेक्शन देने के साथ साथ ब्ल्यू लाइट प्रोटेक्शन भी देता है। यानी एक ही सनस्क्रीन आपको इतने सारे फायदे दे सकती है।
Dot & Key वाटरमेलन कूलिंग सनस्क्रीन गर्मियों में आपकी त्वचा के लिए जादुई साबित होगी। खासकर जिनकी स्किन ऑयली हैं या चिपचिपी रहती है, उन्हें इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। ये एक्सेस ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करती हैं और त्वचा को फौरन ठंडक का एहसास देती है। इसे इस्तेमाल करें आपकी स्किन इसके लिए शुक्रिया अदा करेगी। वहीं इस सनस्क्रीन का फॉर्मूला त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है, जिससे आपकी स्किन तरोताजा रहती है। SPF 50 PA+++ प्रोटेक्शन फैक्टर के साथ सूरज की हानिकारक किरण और ब्लू लाइट से फुल प्रोटेक्शन देती है। वहीं इसमें ह्वालूरॉनिक एसिड की गुणवत्ता मौजूद है, जो त्वचा में मॉइश्चर मेंटेन रखती है।
गर्मियों में ये जेल बेस्ड सनस्क्रीन आपकी त्वचा के लिए कमाल कर सकती है। खासकर अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो इसे जरूर ट्राई करें। ये सनस्क्रीन लाइटवेट और नॉन स्टिकी है, जो त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है। SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन फैक्टर के साथ, ये 100% फोटोस्टेबल सनस्क्रीन है। जो स्किन को सन प्रोटेक्शन देने के साथ साथ ब्ल्यू लाइट प्रोटेक्शन भी देती है। इसमें कई ऐसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता है, जो त्वचा को अन्य फायदे प्रदान करते हैं। वहीं ये सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।
Neutrogena हाइड्रा बूस्ट सनस्क्रीन समर सीजन आपकी त्वचा के लिए कमाल की साबित होगी। इस सनस्क्रीन में SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से फुल प्रोटेक्शन देते हैं। इसका लाइटवेट जेल टेक्सचर त्वचा में अंदर तक अवशोषित होता है, जिससे स्किन ऑयल फ्री और फ्रेश नजर आती है। इस सनस्क्रीन को अपनी त्वचा पर रोजाना अप्लाई करें, ये गर्मियों में भी त्वचा पर बिना किसी तरह का चिपचिपापन छोड़ें उन्हें पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करती है। जिससे स्किन का नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है। अगर आपकी त्वचा ऑयली और सेंसिटिव है, तो इससे बेहतर और कुछ भी नहीं! इसे जरूर ट्राई करें।
The Derma Co 1% ह्वालूरॉनिक सनस्क्रीन SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन फैक्टर के साथ आएगी। इसका लाइटवेट टेक्सचर त्वचा में अंदर तक अवशोषित होता है, और किसी तरह का व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता। अगर गर्मी में आपको भी लाइटवेट परंतु मॉइश्चराइजिंग सनस्क्रीन की तलाश है, तो ये विकल्प बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। वहीं अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं, तो इसे जरूर आजमाएं! ये समय के साथ उन्हें हल्का करता है और आपके स्किन में नेचुरल ग्लो ऐड करता है। ये हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराइजिंग भी है।
Aqualogica सनस्क्रीन आपकी त्वचा के लिए जादुई साबित होगी। ये लाइटवेट सनस्क्रीन त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाते हैं, और त्वचा में अंदर से चमक जोड़ती है। इसका SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन फैक्टर स्किन को 12 घंटों तक सन प्रोटेक्शन देता है और ब्ल्यू लाइट के प्रभाव से भी बचाता है। इतना ही नहीं ये एंटी पॉल्यूशन फैक्टर के साथ आता है, यानी बाहरी प्रदूषण के प्रभाव को भी कम करता है। इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल और फ्रेगरेंस का इस्तेमाल नहीं किया गया, आप इसे बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन टैनिंग, सनबर्न और पिगमेंटेशन भी समय के साथ कम होते नजर आएंगे। ये सभी त्वचा प्रकार के लिए उपयुक्त है।
Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।
लेखक के बारे में
Anjali Kumariअंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।
करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।
एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।
विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


