Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीThis Homemade Ayurvedic Tooth Powder Can Improve Your Oral Health Naturally says Poonam Devnani
दांतों का पीलापन हो या बदबू, सिर्फ 1 चुटकी ये पाउडर लगा लो, पूनम ने बताया आयुर्वेदिक नुस्खा!

दांतों का पीलापन हो या बदबू, सिर्फ 1 चुटकी ये पाउडर लगा लो, पूनम ने बताया आयुर्वेदिक नुस्खा!

संक्षेप:

Ayurvedic Tooth Powder: पूनम देवनानी ने घर पर ही आयुर्वेदिक टूथ पाउडर बनाने की विधि शेयर की है। ज्यादातर चीजें आपको पंसारी की दुकान पर आराम से मिल जाएंगी और बस सही मात्रा में इन्हें मिलाने भर से बढ़िया टूथ पाउडर बन जाएगा।

Jan 12, 2026 05:24 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं काफी आम हैं। कभी दांतों में कीड़ा लगना, ब्रश के बाद भी मुंह से बदबू आना तो कभी दांतों का पीलापन। ये सभी प्रॉब्लम्स सिर्फ खुद को ही परेशान नहीं करतीं बल्कि दूसरों के आगे भी शर्मिंदगी की वजह बनती हैं। कई लोग दिन में दो बार ब्रश भी करते हैं लेकिन फिर भी कोई ना कोई ओरल इश्यू बना रहता है। ऐसे में क्यों ना आप आयुर्वेदिक नुस्खे का सहारा लें? सदियों से दंत मंजन का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसे कुछ जड़ी-बूटियों से मिलाकर घर पर भी तैयार किया जा सकता है। पूनम देवनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसे ही होममेड टूथ पाउडर बनाने की रेसिपी शेयर की है, जो काफी असरदार है और आपको जरूर एक बार ट्राई करनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दांतों का 'डॉक्टर' है ये होममेड दंत मंजन

पूनम देवनानी ने घर पर ही आयुर्वेदिक टूथ पाउडर बनाने की विधि शेयर की है। इसे आप आराम से घर पर बनाकर रख सकते हैं। ज्यादातर चीजें आपको पंसारी की दुकान पर आराम से मिल जाएंगी और बस सही मात्रा में इन्हें मिलाने भर से बढ़िया टूथ पाउडर बन जाएगा। इसके लिए आपको लौंग, फिटकरी और सेंधा नमक को कूटकर अलग-अलग पाउडर बनाकर रख लेना है। इसके अलावा आपको जामुन के पत्तों का पाउडर, जामुन की गुठली का पाउडर और त्रिफला पाउडर ले लेना है।

कितनी मात्रा में क्या मिलाना है?

अब बारी है सभी चीजों को सही मात्रा में मिलाने की। इसके लिए आपको दो चम्मच त्रिफला पाउडर, दो चम्मच जामुन के बीज का पाउडर और दो चम्मच ही जामुन के पत्तों का पाउडर लेना है। इसके अलावा एक छोटी चम्मच लौंग का पाउडर, एक छोटी चम्मच सेंधा नमक और उतना ही फिटकरी का चूरा मिला दें। सभी चीजें आपस में मिक्स करें और किसी कांच के जार में स्टोर कर के रख लें।

कैसे इस्तेमाल करना है और फायदे क्या हैं?

ये आयुर्वेदिक टूथ पाउडर आपके दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करता है। साथ ही अगर दांतों में पायरिया है, कीड़ा लगा हुआ है, मुंह से बदबू आती है, इन तमाम प्रॉब्लम्स में ये फायदेमंद है। आप सुबह शाम जब भी ब्रश करते हैं, इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने रेगुलर टूथपेस्ट पर जरा सा ये आयुर्वेदिक पाउडर लगा लीजिए और ब्रश कर लीजिए, आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही रेगुलर डेंटल विजिट भी जरूरी है, खासतौर से अगर आपके दांतों में पायरिया, कीड़ा लगने या कैविटीज की समस्या है तो डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:किस उम्र में हम सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
ये भी पढ़ें:‘बेली फैट घटाना है तो डिनर में लेना शुरू कर दें ये मखाना मिल्क’- न्यूट्रीशनिस्ट
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।