सिर्फ फेसवॉश काफी नहीं! एक्सपर्ट से जानें मेकअप हटाने का सही तरीका
दिनभर के मेकअप को सही तरीके से हटाना स्किन के लिए बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, गलत मेकअप रिमूवल से पोर्स बंद, पिंपल्स और समय से पहले एजिंग की समस्या बढ़ सकती है।

लंबे और थकाने वाले दिन के बाद अक्सर मन करता है कि बिना मेकअप हटाए ही सो जाएं। लेकिन यह आदत आपकी स्किन के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकती है। चेहरे पर लगा मेकअप, धूल और प्रदूषण मिलकर पोर्स को बंद कर देते हैं जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, डलनेस और समय से पहले एजिंग की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए चाहे मेकअप हल्का हो या हेवी, सोने से पहले उसे सही तरीके से हटाना बेहद जरूरी है। Lakme Salon की नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर गायत्री चक्रवर्ती के अनुसार, मेकअप हटाना सिर्फ एक स्टेप नहीं बल्कि पूरी स्किन केयर प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। सही तकनीक अपनाने से स्किन साफ, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
स्टेप 1: साफ हाथों से शुरुआत करें
मेकअप हटाने से पहले हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है। गंदे हाथों से चेहरा छूने पर बैक्टीरिया स्किन तक पहुंच सकते हैं जिससे जलन और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।
स्टेप 2: स्किन टाइप के अनुसार मेकअप रिमूवर चुनें
सिर्फ फेसवॉश से मेकअप हटाना काफी नहीं होता। एक्सपर्ट के अनुसार, केवल मेकअप वाइप्स पर निर्भर रहना भी सही नहीं है क्योंकि वे मेकअप को हटाने की बजाय स्किन पर फैला देते हैं।
- Micellar Water: सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए
- Oil Cleanser: वॉटरप्रूफ मेकअप और सनस्क्रीन के लिए
- Cream/Milk Cleanser: ड्राई स्किन के लिए
- Balm Cleanser: हेवी मेकअप के लिए
क्लींजर को कम से कम एक मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें ताकि मेकअप अच्छे से घुल सके।
स्टेप 3: आंखों और होंठों पर खास ध्यान दें
आंखों की स्किन बेहद नाजुक होती है। मस्कारा, आईलाइनर और काजल हटाने के लिए अलग आई मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। जोर से रगड़ने से फाइन लाइन्स जल्दी आ सकती हैं। लिक्विड लिपस्टिक हटाने के लिए ऑयल-बेस्ड रिमूवर सबसे बेहतर रहता है।
स्टेप 4: डबल क्लींजिंग अपनाएं
मेकअप हटाने के बाद हल्के फेसवॉश से चेहरा धोना जरूरी है। यह स्किन पर बचे रेसिड्यू को हटाकर पोर्स को साफ करता है। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है।
स्टेप 5: स्किन को हाइड्रेट करना ना भूलें
चेहरा थपथपा कर सुखाएं, रगड़ें नहीं। इसके बाद टोनर, सीरम और मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन को सही पोषण और नमी मिल सके।
ब्यूटी टिप: सही तरीके से मेकअप हटाना क्लियर, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की पहली सीढ़ी है। याद रखें, खूबसूरत स्किन की शुरुआत हमेशा साफ स्किन से होती है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


