तीज स्पेशल: मेंहदी लगानी नहीं आती? बोतल के ढक्कन से फटाफट बनाएं ये सुंदर डिजाइन, देखें हैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हरियाली तीज पर हाथों में मेंहदी लगानी है लेकिन सुंदर डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है, तो ये हैक आपके बड़े काम का होने वाला है। बस एक बोतल के ढक्कन और ईयरबड की मदद से आप इतना सुंदर डिजाइन बना लेंगी कि लगेगा ही नहीं कि आपको मेहंदी लगाना नहीं आता।

Teej Mehndi Design
तीज स्पेशल मेंहदी डिजाइन

हरियाली तीज का मौका हो और हाथों पर मेंहदी ना लगे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। मेंहदी महिलाओं के सोलह शृंगार का एक अहम हिस्सा है इसलिए तीज जैसी खास मौके पर हाथ रचाना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि मेंहदी लगानी हो तो टाइम के साथ-साथ प्रैक्टिस की भी जरूरत होती है। अगर आप ज्यादा मेंहदी नहीं लगाती हैं, तो हो सकता है कि कोन से सुंदर डिजाइन बनाना आपके लिए मुश्किल हो। ऐसे में कोई बेसिक डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्मार्ट टिप्स अपनाने की नीड है। आज हम आपके साथ एक मेंहदी हैक शेयर कर रहे हैं, जिसमें आप बोतल के ढक्कन और ईयरबड की मदद से मेंहदी का सुंदर सा डिजाइन बना सकती हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं पूरा प्रॉसेस।

बोतल के ढक्कन और ईयरबड से बनाएं मेहंदी का सुंदर डिजाइन

स्टेप 1- ढक्कन से बनाएं गोल डिजाइन

Mehndi Design Hack

मेंहदी कोन से बिल्कुल गोल शेप बनाना बिगिनर्स के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप किसी बोतल के छोटे ढक्कन को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ढक्कन के किनारों पर मेंहदी लगाएं और कुछ इस तरह से अपने बैक हैंड पर छाप कर एक सुंदर सी बेल वाला डिजाइन बना लें।

स्टेप 2-ईयरबड से बनाएं सुंदर फूल वाला डिजाइन

Mehndi Designs

अब आपको इस गोल शेप के किनारों पर मेंहदी की कोन से छोटे-छोटे बिंदु बना लेने हैं। अब एक ईयरबड लें और से हर डॉट के किनारे से हल्का सा दबाते हुए बाहर की तरफ खींचे। इससे डॉट लंबा हो कर फूल की पेटल जैसा आकार लेने लगेगा। इसी तरफ सभी डॉट्स को स्मज कर के जोड़ें और बीच में गोल स्पाइरल शेप बनाकर एक डॉट लगा दें। बहुत ही खूबसूरत से फूल बनकर तैयार हो जाएंगे।

स्टेप 3- लाइंस और डॉट बनाकर भरें खाली जगह

Mehndi Design Hack

फ्लोरल पैटर्न बनाने के बाद आपको बची हुई जगह को फिल करना है। इसके लिए आप लाइंस और डॉट्स बना सकती हैं। दोनों बेलों के बीच में लाइंस की मदद से ग्रिड पैटर्न बनाएं और उनके बीच में डॉट लगा दें। इसी तरफ फिंगर्स पर बेसिक डिजाइन बनाकर लाइंस ड्रॉ करें।

स्टेप 4- ईयरबड से फूल बनाकर दें फाइनल टच

Mehndi Design Hack

अब मेंहदी को फाइनल टच देने की बारी है। इसके लिए डॉट्स को स्मज कर के सुंदर फ्लोरल शेप बना लें। फिर पूरी लाइन पर डॉट्स ड्रॉ कर लें, इससे भरा हुआ लुक मिलेगा। उंगलियों के पास बची हुई जगह पर मेंहदी अप्लाई कर लें। बस ओवरऑल डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। अगर आपको मेहंदी लगानी बिल्कुल भी नहीं आती है, तो इस ट्रिक से आप सुंदर पैटर्न कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं।

मेंहदी का रंग गहरा करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

मेंहदी का रंग अच्छा और गहरा आए, इसके लिए मेंहदी को अच्छे से सूखने दें। रातभर के लिए छोड़ना सबसे बेस्ट रहता है। मेंहदी हाथों से झड़े ना, इसके लिए आप नींबू और चीनी का घोल लगा सकती हैं। इसे हाथों से हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल ना करें, बल्कि हल्के हाथों से रगड़कर हटाएं। इसके बाद आप विक्स, सरसों का तेल या अचार का तेल लगा सकती हैं। कोशिश करें कि अगले 24 घंटों तक मेहंदी पानी के संपर्क में कम से कम ही आए।

(Credit- @manisha_mehndi7)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीतीज स्पेशल: मेंहदी लगानी नहीं आती? बोतल के ढक्कन से फटाफट बनाएं ये सुंदर डिजाइन