
खूब बाल झड़ रहे हैं तो शैंपू की जगह ये इस्तेमाल करें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नुस्खा!
Natural Hair Wash Hack: नॉर्मली आप बालों को शैंपू से वॉश करती हैं, लेकिन अगर आपको काफी हेयरफॉल हो रहा है या बालों की शाइन गायब हो गई है, तो ये हेयर वॉश हैक ट्राई कर सकती हैं।
आजकल एक समस्या जो लगभग सभी को परेशान कर रही है, वो है बालों का झड़ना। एक तो हमारी डाइट और लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसे हैं, ऊपर से पलूशन और हार्ड वाटर ने और सिचुएशन और भी खराब कर दी है। इन सबका रिजल्ट है कि बाल तेजी से झड़ रहे हैं, समय से पहले सफेद हो रहे हैं, उनकी शाइन जैसे कहीं खो गई है और रूखे-सूखे से लगने लगे हैं। अब जाहिर है इसके लिए आपने कई महंगे-महंगे शैंपू, सीरम और हेयर केयर प्रोडक्ट्स ट्राई कर लिए होंगे लेकिन फायदा ना के बराबर हुआ होगा। ऐसे में क्यों ना आप एक सिंपल सा शैंपू हैक ट्राई कर के देखें? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा ही कमाल का हैक शेयर किया है, आइए इसके बारे में डीटेल में जानते हैं।
सिंपल शैंपू की जगह ये हेयर वॉश हैक ट्राई करें
नॉर्मली आप बालों को शैंपू से वॉश करती हैं, लेकिन अगर आपको काफी हेयरफॉल हो रहा है या बालों की शाइन गायब हो गई है, तो ये हेयर वॉश हैक ट्राई कर सकती हैं। डॉ शोभना बताती हैं कि इसके आपको चायपत्ती का पानी बनाकर, उसमें शैंपू और दो-चार चीजें मिलाकर हेयर वॉश करना है। इससे आपका हेयरफॉल भी कम होगा और बाल तेजी से ग्रो होंगें। आइए स्टेप बाय स्टेप इसे बनाने का तरीका जानते हैं।
- सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी लें और उसमें दो चम्मच चायपत्ती मिला दें। इसे उबलने के लिए रख दें और तब तक उबालें, जब तक ये पानी सिर्फ आधा गिलास ना रह जाए।
- अब चायपत्ती का पानी एक गिलास में छान लें। इसमें एक छोटा इंस्टेंट कॉफी का पाउच एड करें।
- इसके बाद इसमें एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। साथ ही अपने रेगुलर शैंपू के 3 से 4 पंप मिलाकर सभी चीजों को आपस में मिक्स कर लें।
- अब नॉर्मल शैंपू की जगह आपको इससे अपने बालों को वॉश करना है। हफ्ते में आप इसे दो बार ट्राई कर सकते हैं।
कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेंगे रिजल्ट
डॉ शोभना आगे बताती हैं कि आप जब भी हेयर वॉश करने जाएं, इस चायपत्ती वाले हैक को जरूर ट्राई करें। कुछ ही हफ्तों में ये आपके हेयरफॉल को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आपके बाल काफी रूखे-सूखे हैं, तो ये उन्हें सॉफ्ट और सिल्की भी बनाता है। बालों की चमक खो गई है, तो कॉफी और चायपत्ती से उनमें नेचुरल शाइन भी आने लगती है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




