शीट मास्क लगाने के बाद नहीं चमकता चेहरा, तो जान लें अप्लाई करने का सही तरीका

How To Apply A Facial Mask: चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के फेशियल शीट मास्क को अप्लाई करती हैं। हालांकि, कुछ इसे लगाने के सही तरीके को नहीं जानते हैं। यहां जानिए सही तरीका-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 17 March 2024 01:58 PM
share Share
Follow Us on
शीट मास्क लगाने के बाद नहीं चमकता चेहरा, तो जान लें अप्लाई करने का सही तरीका

स्किन केयर रूटीन में अब ज्यादातर महिलाएं ने शीट मास्क को शामिल कर लिया है। कुछ इसे हफ्ते में एक बार लगाती हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं इसे रोजाना लगाना पसंद करती हैं। हालांकि, कुछ को इसे लगाने का सही तरीका नहीं पता होता जिसकी वजह से इसे लगाने के बाद रिजल्ट कुछ खास नहीं मिलता। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं इसे अप्लाई करने का सही तरीका- 

स्टेप 1- चेहरा साफ करें
फेस मास्क का इस्तेमाल करने में पहला कदम चेहरे की गंदगी और एक्सट्रा तेल को साफ करना है। फेशियल क्लिंजर स्किन की सफाई गहराई से करता है, जिससे स्किन फ्रेश फील होती है। इसे लिए स्किन की मालिश करते हुए धीरे से साफ करें। अपने टी-जोन के आसपास थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। इसके अलावा छिद्रों को खुला रखने के लिए गुनगुने पानी से धोएं।

स्टेप 2- कॉटन पैड से टोनर लगाएं
फेस मास्क का इस्तेमाल करने के क्लिंजर से चेहरे को साफ करने के बाद कॉटन पैड का इस्तेमाल करके टोनर को अपने चेहरे पर लगाएं। यह आपके चेहरे को आपके फेस मास्क का पूरा फायदा पाने के लिए प्रभावी ढंग से तैयार करता है।

स्टेप 3- फेस मास्क लगाएं
आप जिस मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं उसके स्टेप्स को पढ़ें। उन्हीं स्टेप को देखते हुए फेस मास्क लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। मास्क को लगाने के बाद आप रिलैक्स करें। फिर जब फेशियल मास्क शीट को हटा दें तो स्किन पर बचे एक्सट्रा लिक्विड की मालिश करें।

स्टेप 4- फेस मास्क के बाद मॉइस्चराइज करें
इस स्टेप को स्किप ना करें, भले ही आप हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन फिर भी एक मोती के आकार की मात्रा अपने फेवरिट मॉइश्चराइजर को लें और इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इस क्रीम को अपने पूरे चेहरे पर धीरे से फैलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें