Mehandi Designs: इस करवाचौथ हाथों पर लगाएं राजस्थानी मेहंदी के ये डिजाइन, हर पैटर्न है बेहद खूबसूरत
Karwachauth Rajasthani Mehandi Designs: करवाचौथ के श्रृंगार की शुरूआत मेहंदी से करने के लिए हाथों पर रचाएं राजस्थानी मेहंदी के ये खूबसूरत और आसान डिजाइन। मेहंदी के ये डिजाइन दिखने में इतने खूबसूरत हैं

Karwachauth Rajasthani Mehandi Designs: सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही अपनी तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। करवाचौथ के दिन हर सुहागिन स्त्री अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए सोलह श्रृंगार करके उपवास रखती हैं। बात अगर श्रृंगार की करें तो कोई भी श्रृंगार हाथों पर मेहंदी के बिना पूरा नहीं माना जाता है। ऐसे में आप भी अपने करवाचौथ के श्रृंगार की शुरूआत मेहंदी से करने के लिए हाथों पर रचाएं राजस्थानी मेहंदी के ये खूबसूरत और आसान डिजाइन। मेहंदी के ये डिजाइन दिखने में इतने खूबसूरत हैं कि आपके पति का मन मोह लेंगे।
मंडला स्टाइल फ्लावर मेहंदी डिजाइन-
अगर आप अपने हाथों पर मेहंदी का भर-भरा डिजाइन लगाना चाहती हैं तो मंडला स्टाइल फ्लावर मेहंदी डिजाइन को पसंद कर सकती हैं। ये डिजाइन न सिर्फ दिखने में संदर लगता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है।
नेट और फ्लोरल हैवी मेहंदी डिजाइन-
हाथों के पीछे लगाने के लिए ये नेट और फ्लोरल हैवी मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट है। मेहंदी के इस डिजाइन में आपको नेट के साथ फूल-पत्ती भी देखने को मिलेगी। हाथों पर लगा ये डिजाइन भरा-भरा लगता जरूर है लेकिन इसे हाथों पर बनाना बेहद आसान है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


