फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल ब्यूटीKarwa Chauth: करवा चौथ पर साग बनाने वाली हैं तो पनीर के साथ बनाएं टेस्टी

Karwa Chauth: करवा चौथ पर साग बनाने वाली हैं तो पनीर के साथ बनाएं टेस्टी

Karwa Chauth: करवा चौथ पर साग बनाने वाली हैं तो इसे पनीर के साथ मिलाकर बनाएं। ये काफी टेस्टी बनेगी और हर किसी को पसंद भी आएगी। आप चाहें तो इसे बिना लहसुन-प्याज के भी बना सकती हैं। यहां पढ़ें रेसिपी।

Karwa Chauth: करवा चौथ पर साग बनाने वाली हैं तो पनीर के साथ बनाएं टेस्टी
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Nov 2023 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

करवा चौथ के मौके पर काफी जगह साग बनाने की परंपरा है। अक्सर साग की सब्जी को तो सर्दियों में ज्यादातर घरों में बनाया जाता है। लेकिन अगर आप करवा चौथ के मौके पर कुछ खास तरह से साग बनाना चाहते हैं तो इसे पनीर के साथ मिक्स करके बनाएं। साग पनीर की सब्जी पालक पनीर से काफी अलग होती है और इसे बनाने का तरीका भी अलग है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं साग और पनीर की टेस्टी सब्जी।

साग पनीर बनाने की सामग्री
सरसों का साग 250 ग्राम
पालक 250 ग्राम
पनीर 200 ग्राम 
2 हरी मिर्ची
1 प्याज
2 टमाटर
1 इंच अदरक का टुकड़ा
जीरा आधा चम्मच
नींबू का रस
देसी घी

साग पनीर बनाने की विधि
-सबसे पहले सरसों और पालक को अच्छी तरह से धोकर डंठल अलग कर लें।
-पैन में पानी डालें और पालक, सरसों के साग को अच्छी तरह से उबाल लें। 
-ठंडा करके हरे साग का पेस्ट तैयार कर लें।
-अब पैन में घी गर्म करें और जीरा डालें।
-जीरा चटकाने के बाद बारीक कटा प्याज डालें। साथ में अदरक और हरी मिर्च डालें।
-प्याज भुन जाए तो इसमे बारीक कटा टमाटर डाल दें। टमाटर पककर घी छोड़ दे, तब तक भूनें। 
-फिर हरा साग का पेस्ट डालकर भूनें और साथ में गरम मसाला डालें। 
-अच्छी तरह से भूनने के बाद पनीर के टुकड़े चौकोर आकार में काटकर डालें। 
-अच्छी तरह से मिक्स करें और नमक स्वादानुसार डालकर तेज आंच पर भूनें। गैस की फ्लेम बंद कर दें और ढंक दें। बस तैयार है टेस्टी साग पनीर की सब्जी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें