Gray Hair: सिर पर उगे दो-चार सफेद बालों को छिपाना है तो केमिकल नहीं ये घरेलू नुस्खा आएगा काम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Gray Hair: कई बार कम उम्र में मुश्किल से सिर के दो से चार बाल सफेद हो जाते हैं। जो कि आगे ही दिखते हैं, इन बालों को छिपाने के चक्कर में केमिकल वाले कलर लगाने की बजाय ये घरेलू नुस्खा ट्राई करें।

Gray Hair: सिर पर उगे दो-चार सफेद बालों को छिपाना है तो केमिकल नहीं ये घरेलू नुस्खा आएगा काम

सफेद बालों का होना आम बात है आजकल। कई बार तो एक-दो बालों को छिपाने के चक्कर में लोग केमिकल वाले हेयर कलर लगा लेते हैं और नतीजा उनके काफी सारे बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। साथ ही टाइम और पैसे भी बर्बाद होते हैं। अगर आपके क्राउन एरिया पर कुछ ही बाल सफेद दिख रहे हैं और आप उन्हें छिपाना चाहती हैं तो केमिकल वाले कलर की बजाय इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं। ये ना केवल बालों को नुकसान से बचाएगा बल्कि स्मार्टली सफेद बालों को छिपा देगा। तो चलिए जानें कौन सा है वो घरेलू नुस्खा।

सिर के सफेद बालों को छिपाने का घरेलू नुस्खा
सिर पर अगर मुश्किल से कुछ ही बाल सफेद दिख रहे हैं और आप कलर नहीं लगाना चाहती हैं तो इस केमिकल फ्री कलर को लगाकर छोड़ दें। देखें कैसे सफेद बाल आसानी से छिप जाएंगे और आपके बाकी बालों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। जानें कैसे बनाएं केमिकल फ्री कलर।

10-12 बादाम
25 ग्राम रूई
एलोवेरा जेल एक चम्मच

केमिकल फ्री हेयर कलर बनाने का तरीका
-सबसे पहले बादाम को कूट कर रख लें या फिर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। 
-फिर इस बादाम को रूई की मोटी परत बिछाकर उसके ऊपर रखें और रूई को रोल करके बाती बना लें। 
-अब इस बाती को सरसों के तेल में डुबोएं और जला दें। इस जलती बाती के ऊपर प्लेट रख दें। जिससे कि आग से प्लेट पर कालिख जम जाए। ये कालिख ही आपका नेचुरल हेयर कलर है। 
-इस काले जमा पाउडर को किसी साफ शीशी में भरकर रख लें। 
-स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इस कालिख को छन्नी की मदद से छान लें। जिससे कि दरदरा पार्ट निकल जाए।
-जब भी जरूरत हो एक चम्मच एलोवेरा जेल में मिक्स कर पेस्ट तैयार करें। 
-बस ब्रश की मदद से सफेद बालों पर और उसके आसपास के हिस्से पर अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें। -जब ये सूख जाए तो कंघी कर दें। इंस्टेंट नेचुरल हेयर कलर तैयार है। ये बालों को बिना नुकसान पहुंचाते ही काला करने में मदद करेगा। और आपको मात्र कुछ बालों के लिए पूरे बालों में कलर या मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।