घंटों लगाकर नहीं रखनी पड़ेगी! गुड़ से बनाएं इंस्टेंट मेंहदी, 5 मिनट में आएगा गाढ़ा लाल रंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आपने कभी गुड़ वाली मेहंदी ट्राई की है? इसे बनाना बहुत आसान है और लगाकर रखना भी नहीं पड़ता। 5 मिनट में ही बहुत सुंदर गहरा लाल रंग आता है। आने वाली त्योहारों और तीज के मौके पर आप इस तरह मेंहदी बनाकर तैयार कर सकती हैं।

Instant Gud wali Mehndi
गुड़ वाली मेहंदी कैसे बनाएं

सावन के महीने में कई तीज-त्यौहारों का आना लगा रहता है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों में सुंदर-सुंदर मेंहदी भी लगती हैं। वैसे तो आजकल मार्केट में बनी बनाई मेंहदी की कोन आसानी से मिल जाती है, लेकिन उनमें केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है। और फिर मेंहदी लगाकर कई घंटे रखना भी पड़ता है, तभी कलर आता है। ऐसे में आप गुड़ और चायपत्ती की बनी मेंहदी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और इसका रंग भी काफी सुंदर आता है। गुड़ वाली मेहंदी की सबसे बेस्ट बात है कि इसे लगाकर ज्यादा देर के लिए रखना नहीं होता। तुरंत हटा दो और बहुत ही प्यारा रेड कलर आता है। जल्दी-बाजी में हाथ रचाने हैं, तो गुड़ वाली मेहंदी बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना है।

सावन में हाथों पर रचाएं गुड़ वाली मेहंदी

सावन या तीज के मौके पर आप इंस्टेंट गुड़ वाली मेहंदी घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ थोड़ा सा गुड़, चीनी, चायपत्ती और कॉफी पाउडर की जरूरत होगी। मेंहदी को लाल रंग देने के लिए थोड़ा सा सिंदूर या लाल फूड कलर इस्तेमाल करें। ये बहुत जल्दी बन जाती है और पूरी तरह से नेचुरल है, जिसका कलर इंस्टेंट आ जाता है। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाना कैसे है -

स्टेप 1- गैस पर एक मोटी तली का चौड़ा बर्तन चढ़ाएं और इसमें एक चम्मच चीनी, चायपत्ती, कॉफी पाउडर और थोड़ा सा गुड़ डालें। गुड़ को फोड़कर इसके छोटे टुकड़े कर लें।

स्टेप 2- अब बर्तन के बीचों-बीच आपको एक कटोरी रख देनी है। इसमें ही मेंहदी का रंग इक्कठा होगा। कटोरी को इस तरह सेट करें कि चीनी और गुड़ वाला मिक्सचर के चारों तरह फैला हुआ हो, इसके नीचे ना हो।

स्टेप 3- अब इस बर्तन को किसी गहरी थाली से ढक दें और उसमें थोड़ा सा पानी भर दें।

स्टेप 4- लो टू मीडियम फ्लेम पर मेंहदी को पकने दें। गुड़ और चीनी वाला मिक्सचर जब पूरी तरह पक जाएगा, तो कटोरी में एक लिक्विड इक्कठा हो जाएगा।

स्टेप 5- इस लिक्विड में थोड़ा सा सिंदूर या लाल फूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स करें। गुड़ वाली मेहंदी बनकर तैयार है।

गुड़ वाली मेंहदी को कैसे लगाना होता है?

जैसे आप नॉर्मल मेंहदी लगाती हैं, उसी तरह ये गुड़ वाली मेहंदी अपने हाथों में रचा लें। इसे लगाकर ज्यादा देर छोड़ने की जरूरत नहीं होती है। एक बार डिजाइन बन जाए तो हल्का सा ड्राई होने के बाद इसे धो लें। बहुत ही सुंदर लाल रंग आता है।

कितने दिन लगी रहती है ये मेंहदी?

चूंकि ये हीना नहीं है इसलिए बहुत ज्यादा दिनों तक हाथों में टिकी नहीं रहती है। हालांकि इसका कलर आराम से एक-दो दिन तक हाथों में टिक जाता है, डिपेंड करता है कि आप पानी का काम कितना करती हैं। किसी तीज त्यौहार पर फटाफट हाथ रचाने हों या आपको हीना का ऑरेंज रंग पसंद ना आता हो, तो झटपट ये बिना केमिकल वाली गुड़ की मेंहदी बनाकर हाथों में लगा सकती हैं।

(Credit- Arti Jadon Lifestyle, Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीतीज पर लगाएं गुड़-चायपत्ती से बनी इंस्टेंट मेंहदी, 5 मिनट में आएगा गाढ़ा लाल रंग