मेंहदी लगा रहीं तो ये 2 चीजें जरूर मिलाएं! लंबे-घने होंगे बाल, नेचुरल बरगंडी टिंट भी मिलेगा
Henna For Long Shiny Hairs: बालों में मेंहदी लगाने जा रही हैं तो ये दो चीजें जरूर एड करें। हेयरफॉल, ग्रोथ ना होना या रूखे सूखे बालों की समस्या भी कंट्रोल होगी, साथ ही बालों को एक नेचुरल बरगंडी या रेड टिंट भी मिलेगा।

बालों को नेचुरली कलर करने के लिए हीना का इस्तेमाल काफी पुराने टाइम से किया जा रहा है। ये सबसे सेफ और इफेक्टिव तरीका माना जाता है। आज भी कई लोग केमिकल वाली डाई की जगह बालों को कलर करने के लिए हीना का इस्तेमाल करते हैं। मेंहदी की खासियत ये है कि कलर के अलावा ये बालों को गहराई से पोषण देने का भी काम करती है। अगर आपके बालों की नेचुरल चमक खो गई है, खूब हेयरफॉल हो रहा है या ग्रोथ एकदम से रुक गई है; तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में हीना को जरूर शामिल करना चाहिए। इसका पेस्ट बनाते हुए कुछ खास इंग्रेडिएंट्स मिला देंगी तो एक परफेक्ट हेयर ग्रोथ मास्क तैयार हो जाएगा। इससे बालों को एक नेचुरल रेडिश टिंट भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या मिक्स करना है-
हेयर ग्रोथ के लिए मेंहदी में मिक्स करें मेथी दाना
अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं या उनकी ग्रोथ रुक गई है, तो मेंहदी के पेस्ट में मेथी दाना जरूर मिक्स करें। मेथी दाना में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। मेथी स्कैल्प को पोषण देने, रूखेपन को कम करने और बालों के टूटने की समस्या में सहायक मानी जाती है। इसे आप रातभर के लिए भिगोकर रख सकते हैं, ताकि ये फूल जाए फिर इसे मेंहदी का पेस्ट बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
रेड टिंट के लिए मिक्स करें चुकंदर का रस
बिना केमिकल के अगर आप बालों को रेडिश या बरगंडी टिंट देना चाहती हैं, तो चुकंदर के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। हीना के साथ चुकंदर का रस मिलाने से मास्क का रंग और भी गहरा आता है, साथ ही बिना किसी केमिकल के बालों को नेचुरली रेड शेड मिलती है। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करते हैं।
इन दोनों को मिलाकर इस तरह बनाएं मेहंदी का पेस्ट
जिस भी दिन आप मेंहदी का पेस्ट बनाने वाली हैं, उससे एक रात पहले मेथी दाना को पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे मिक्सर में पीसकर एक फाइन सा पेस्ट तैयार कर लें। फिर एक छलनी की मदद से इसे छान लें, ताकि इसमें मौजूद बड़े पार्टिकल अलग हो जाएं और सिर्फ स्मूद सा पेस्ट ही बचे। अब एक चुकंदर को कद्दूकस कर के उसका रस निकाल लें और इस रस को मेथी वाले पेस्ट में मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा मेंहदी पाउडर डालकर घोल तैयार कर लें। इसे कम से कम एक घंटा ऐसे ही ढककर छोड़ दें, फिर ही बालों में अप्लाई करें।
कितनी देर लगाकर रखना है ये हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को हमेशा साफ बालों में अप्लाई करें। ध्यान रहे आपके बालों में तेल या कोई सिरम वगैरह नहीं लगा हुआ होना चाहिए। इसे बालों की जड़ों से ले कर लेंथ में अप्लाई करें, फिर एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दे। एक घंटे बाद इसे साफ पानी से वॉश कर लें। शैंपू का इस्तेमाल अगले दिन करें।
मेंहदी लगाने के बाद बाल ड्राई हों तो क्या करें
मेंहदी लगाने के बाद कई बार बाल काफी ज्यादा ड्राई होने लगते हैं। इसलिए शैंपू के बाद बालों पर थोड़ा सा सरसों या नारियल का तेल जरूर लगा लें। मेंहदी का पेस्ट बनाते हुए भी आप उसमें दो बूंद तेल मिला सकती हैं, इससे मेंहदी बालों को ज्यादा रुखा नहीं करती है।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


