प्रियंका चोपड़ा की मम्मी चेहरे पर नहीं लगाती साबुन, मां-बेटी यूज करती हैं ड्राई स्किन स्पेशल ये उबटन
प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि वह किसी भी तरह के साबुन का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करती। बल्कि वह घर के बने उबटन को लगाती हैं जो ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है और प्रियंका भी इसके बारे में पहले बता चुकी हैं। जानिए कैसे बनता है।

स्किन केयर के लिए घरेलू उपचारों को सबसे बढ़िया माना जाता है। सेलेब्स जैसी स्किन पाने के लिए भी आपको बहुत मेहंगे ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप कुछ तरीकों को अपनाकर उनकी जैसी फ्लॉलेस स्किन पा सकते हैं। बस आपको ये पता होना चाहिए कि आपकी स्किन पर क्या सूट करता है। एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए किसी भी तरह के साबुन का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करतीं। बल्कि वह स्किन पर एक देसी उबटन लगाती हैं जिसे प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्किन केयर में शामिल करती हैं। ये उबटन ड्राई स्किन वालों के लिए सबसे अच्छा है। इसे घर में मौजूद चीजों से आसानी से बना सकते हैं। सीखिए, चेहरे को चमकाने वाले इस देसी उबटन को बनाने का तरीका।
कैसे बनेगा उबटन
इस उबटन को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद चीजें ही चाहिए होती हैं। चेहरे की रंगत बदलने वाले इस उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और ब्लीचिंग इफेक्ट के लिए एक चम्मच ताजा दही। इस सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इसमें आधा चम्मच घर की मलाई मिलाएं। इस उबटन में सीक्रेट इंग्रेडिएंट है हल्दी, ये स्किन की कई दिक्कतों से निपटने में मदद करता है। फिर इस उबटन को घोलने के लिए जरूरत अनुसार ठंडा दूध डालें, ताकी एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
टिप-कोशिश करें कि उबटन में खट्टे दही का इस्तेमाल न करें बल्कि फ्रेश दही यूज करें।
कैसे लगाएं और किन बातों का रखें ख्याल?
गर्मियों में स्किन केयर के लिए इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। करीब 20 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि इस उबटन को आंखों के नीचे के सेंसेटिव हिस्से पर नहीं लगाना है। मधु कहती हैं कि इस पैक को हटाते ही चेहरे की सारी थकान गायब हो जाएगी और आप खुद अंतर देख पाएंगे। बेहतर नतीजों के लिए इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
टिप- जिनका रंग बहुत साफ है उन्हें हल्दी बहुत कम मात्रा में लगानी चाहिए क्योंकि इससे हल्का पीलापन दिख सकता है। लेकिन इंडियन स्किन टोन पर हल्दी एक हल्का सुनहरा ग्लो देने में मदद करती है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


