आंखों के नीचे काले घेरे और डार्क अपर लिप्स पर लगाएं ये पैक, साफ हो जाएगी स्किन
आंखों के नीचे काले घेरे और लिप्स के पास कालेपन की समस्या काफी कॉमन है।इस समस्या से निपटने के लिए आप घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। यहां देखिए आंखों के नीचे काले घेरे और डार्क अपर लिप्स पर क्या लगाएं।

आधुनिक जमाने में स्किन की होने वाली सबसे कॉमन समस्याओं में से एक आंखों के नीचे काले घेरे और लिप्स के पास कालेपन की दिक्कत है। ऐसा खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव के कारण होता है। ये ना सिर्फ आपके चेहरे के निखार को कम करते हैं बल्कि इनकी वजह से कॉन्फिडेंस भी कम होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं। अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे और लिप्स के पास डार्क स्किन से परेशान हैं तो यहां बताए फेस पैक को लगाएं। ये स्किन को पहले जैसा निखार पाने में मदद कर सकता है।
फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच कच्चा दूध, एक छोटा कॉफी का पैकेट, गुलाब जल, आधा चम्मच बेसन।
फेस पैक बनाने का तरीका
फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में सबसे पहले दूध डालें और इसमें कॉफी को अच्छे से मिला लें। फिर इसमें बेसन डालें अब जरूरत के मुताबिक गुलाबजल डालें और एक पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा गाढ़ा ना हो।
कैसे लगाएं।
इस फेस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर अपनी आंखों के नीचे काले हिस्से पर और लिप्स के आसपास लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर पोंछ लें। हफ्ते में दो बार इसे लगाने पर फर्क दिखने लगेगा।
फेस पैक में इस्तेमाल चीजों के फायदे
कच्चा दूध- कच्चा दूध स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सदियों से इसका इस्तेमाल सुंदरता निखारने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। यह रोमछिद्रों में जमा धूल-मिट्टी और एक्सट्रा तेल को बाहर निकालता है।
कॉफी-कॉफी न केवल आपकी नींद भगाने के काम आती है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर और एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है। इसमें मौजूद 'कैफीन' त्वचा में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर तुरंत निखार आता है। कॉफी के दाने नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते हैं। यह स्किन के डेड सेल्स को हटाकर उसे चिकना और मुलायम बनाते हैं।
बेसन- बेसन हर तरह की स्किन के लिए सेफ और असरदार माना जाता है। बेसन त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ एक नेचुरल ब्लीच की तरह भी काम करता है।
गुलाब जल- गुलाब जल न केवल खुशबूदार होता है, बल्कि ये स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करने के लिए सबसे अच्छा नेचुरल ऑप्शन है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


