
पैसे बचाने के लिए लगाते हैं सस्ती नेल पॉलिश, ये हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट
Cheap Nail Polish Side Effects : हाथ-पैरों के नाखूनों पर अलग-अलग रंग के नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं, जिसके लिए सस्ती-महंगी नेल पॉलिश की भी परवाह नहीं करती हैं तो सतर्क हो जाइए। आपका ये शौक आपकी सेहत और नाखूनों की खूबसूरती पर भारी पड़ सकता है।
हाथों की खूबसूरती निखारने के लिए लड़कियां अकसर ड्रेस की मैचिंग की रंग-बिरंगी नेल पॉलिश नाखूनों पर सजाती हैं। अगर आप भी हर रोज अपने हाथ-पैरों के नाखूनों पर अलग-अलग रंग के नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं, जिसके लिए सस्ती-महंगी नेल पॉलिश की भी परवाह नहीं करती हैं तो सतर्क हो जाइए। आपका ये शौक आपकी सेहत और नाखूनों की खूबसूरती पर भारी पड़ सकता है। जी हां, नाखूनों पर लगी सस्ती नेल पॉलिश अनजाने में कई बड़े नुकसान पहुंचा सकती है।

सस्ती नेल पॉलिश लगाने के 5 बड़े नुकसान
नाखूनों का पीलापन
गहरे या सस्ते नेल पेंट लगाने से नाखून अस्थायी रूप से पीले पड़ सकते हैं या उनका रंग बदल सकता है।
खराब फिनिश
सस्ते नेल पेंट की फिल्म भंगुर होती है और नाखूनों पर अच्छी तरह चिपकती नहीं है, जिससे नेल पेंट की फिनिश नाखूनों पर लगने के बाद खराब आती है।
नाखूनों का कमजोर होना
सस्ते नेल पेंट में पाए जाने वाले कठोर रसायन नाखूनों को रूखा और भंगुर बना सकते हैं, जिससे वे आसानी से टूटते हैं और छिल सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार सस्ते नेल पेंट्स में अकसर कई तरह के हानिकारक केमिकल्स का यूज किया जाता है, जिसे लंबे समय तक नाखूनों पर लगाने से नाखून कभी भी कहीं से भी टूट सकते हैं।
संक्रमण का खतरा
कमजोर और टूटे हुए नाखून बैक्टीरिया को शरीर में प्रवेश करने का मौका देते हैं, जिससे पैरोनीशिया (नाखून के आसपास संक्रमण) या फंगल संक्रमण हो सकता है। नाखून की सतह पर छोटे कट या छल्ली के फटने से ये कीटाणु आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और संक्रमण पैदा कर सकते हैं, जिससे दर्द, सूजन और मवाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सिरदर्द
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप नियमित रूप से नाखूनों पर सस्ते नेल पेंट्स का यूज करते रहते हैं तो आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के नेल पेंट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं जो सिरदर्द का कारण बनते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




