शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने शेयर की 3 वेलनेस थेरेपी, एक है बहुत सस्ती

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

Mira Kapoor Wellness Therapies: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत स्किन केयर के लिए देसी और मॉर्डन दोनों तरीकों को अपनाती हैं। यहां 3 वेलनेस थेरेपी के बारे में बता रहे हैं, जो हर महिला को जरूर जाननी चाहिए। 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने शेयर की 3 वेलनेस थेरेपी, एक है बहुत सस्ती

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चित रहती हैं। मीरा के फैशन स्टाइल के अलावा लोग उनकी फ्लॉलेस स्किन को खूब पसंद करती है। वह भी अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं। स्किन को अच्छा बनाए रखने के लिए मीरा देसी और मॉडर्न दोनों तरीकों को अपनाती हैं। सेहत और ग्लोइंग स्किन को बनाए रखने के लिए वह कुछ वेलनेस ट्रीटमेंट भी लेती हैं। हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मीरा ने 3 वेलनेस थेरेपीज के बारे में बताया। ये तीनों थेरेपीज स्किन हेल्थ सुधारने के साथ ही आपकी ओवरऑल हेल्थ को ठीक करने में मदद कर सकती है। इन थेरेपीज में से एक तो बेहद सस्ती है। जिसे हर महिला आसानी से अपना सकती है। जानिए, तीनों थेरेपीज के बारे में।

1) रेड लाइट कोलेजन थेरेपी

रेड लाइट कोलेजन थेरेपी एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें कम तरंग वाली लाल रोशनी का इस्तेमाल करके स्किन की समस्याओं और शरीर के दर्द को ठीक किया जाता है। इस थेरेपी का सबसे बड़ा फायदा कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ाना है। ये थेरेपी बालों से लेकर घांवों तक को तेजी से भरने में मददगार है। अगर आप इसे लेजर ट्रीटमेंट की तरह समझ रही हैं तो बता दें कि इसमें लेजर की तरह स्किन जलती नहीं है। आपको केवल हल्की गर्माहट महसूस होती है।

2) अभ्यंग थेरेपी

अभ्यंग आयुर्वेद की एक बेहद पुरानी और इफेक्टिव मेडिकल प्रेक्टिस है। जिसमें गर्म औषधीय तेल से पूरे शरीर की मालिश की जाती है। इस थेरेपी में गर्म तेल को एक विशेष लय और गति के साथ पूरे शरीर पर लगाया जाता है। इस तेल की मालिश से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है। इससे कोर्टिसोल यानी तनाव हार्मोन का लेवल कम होता है और मन को गहरी शांति मिलती है। ये थैरेपी 1000 से 4000 के बीच में हो जाती है।

3) क्रायोथेरेपी

क्रायोथेरेपी को कोल्ड थेरेपी भी कहा जाता है। ये एक ऐसी तकनीक है जिसमें शरीर को कुछ समय के लिए बहुत ज्यादा ठंडे तापमान के संपर्क में रखा जाता है। वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की सूजन और दर्द को तुरंत कम करने के लिए ये थेरेपी बेस्ट है। इसके अलावा ठंडा तापमान शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे स्किन यंग और चमकदार दिखती है। यह चेहरे के खुले पोर्स को छोटा करने और सूजन कम करने में भी मदद करती है। इस थेरेपी को कभी भी 4-5 मिनट से ज्यादा नहीं करना चाहिए, वरना स्किन सेल्स को नुकसान भी पहुंच सकता है।

टिप- मीरा कहती हैं कि अच्छी नींद सबसे बढ़िया है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।