Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीSay Goodbye to Chemical Bleach Try This Natural Homemade Bleach for Instant Glow
शादी-पार्टी में जानें से पहले फेस पर लगा लें ये नेचुरल ब्लीच, फ्री में पार्लर जैसा निखार आएगा!

शादी-पार्टी में जानें से पहले फेस पर लगा लें ये नेचुरल ब्लीच, फ्री में पार्लर जैसा निखार आएगा!

संक्षेप:

Beauty Tips: इंस्टेंट ग्लोइंग और ब्राइट स्किन चाहिए तो केमिकल वाली ब्लीच की जगह आप घर पर ही नेचुरल ब्लीच बना सकती हैं। इसके लिए सभी चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं।

Jan 08, 2026 04:45 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किसी भी फंक्शन में जाती हैं, तो ज्यादातर महिलाएं पार्लर में जा कर या फिर घर ही ब्लीच कर लेती हैं। अब ये ब्लीच आपको इंस्टेंट निखार तो दे देती हैं, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं। अगर इसकी मात्रा थोड़ी ज्यादा हो जाए तो स्किन जल भी सकती है, जिसे 'ब्लीच बर्न' कहा जाता है। ये आपकी स्किन के नेचुरल ग्लो को भी गायब कर देती है। ऐसे में क्यों ना आप घर की नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करें? जी हां, आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे आप नेचुरल ब्लीच बना सकती हैं। ये इंस्टेंट रिजल्ट देती है और स्किन ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट नजर आती है। तो चलिए इसके बारे में डीटेल में जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर पर ही बनाएं नेचुरल ब्लीच

इंस्टेंट ग्लोइंग और ब्राइट स्किन चाहिए तो केमिकल वाली ब्लीच की जगह आप घर पर ही नेचुरल ब्लीच बना सकती हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच दही, 1 चम्मच फ्रेश आलू का जूस लेना है। इन सभी चीजों को साथ में मिक्स करें और आपकी नेचुरल ब्लीच बनकर तैयार है।

कैसे और कब इस्तेमाल करनी है?

ब्लीच लगाने से पहले अपना फेस अच्छी तरह क्लीन कर लें। मेकअप लगाया हुआ है, तो पहले रिमूवर से उसे क्लीन करें फिर फेस वॉश कर लें। अब इस नेचुरल ब्लीच को फेस पर अच्छी तरह अप्लाई करें। इसे लगभग 10 से 15 मिनट के लिए फेस पर लगा रहने दें, फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। हफ्ते में आप इसे दो बार यूज कर सकती हैं। कहीं जा रही हैं, तो इंस्टेंट ग्लो के लिए भी इसे इस्तेमाल करना सही रहेगा।

Beauty Tips

नेचुरल ब्लीच लगाने के फायदे जान लें

चावल का आटा, दही और आलू का जूस तीनों ही स्किन को नेचुरली ब्राइट बनाने में मदद करते हैं। ये ब्लीच लगाने के बाद आप नोटिस करेंगी कि आपकी स्किन पहले से ज्यादा ब्राइट और ग्लोइंग लगने लगी है। अगर धूप से आपको टैनिंग हो गई है, तो ये इसे रिमूव करने में भी हेल्पफुल है। अगर आपकी स्किन टोन इवेन नहीं है, चेहरा डल है, सॉफ्ट नहीं है, स्किन पर दाग-धब्बे हैं, तो ये ब्लीच आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

लगाने से पहले ये बात जरूर ध्यान रखें

कोई भी चीज नेचुरल है तो जरूरी नहीं कि वो आपको सूट होगी ही। इसलिए फेस पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है। इस ब्लीच को अप्लाई करने से पहले भी पैच टेस्ट जरूर कर लें। थोड़ा सा अपनी गर्दन पर लगाएं, फिर 15 मिनट बाद धो दें। अगर कोई खुजली है रिएक्शन नहीं हुआ है, तो आप फेस पर लगा सकती हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या एक्ने प्रॉन है, तो सावधानी के बाद ही इसे यूज करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।