हेयरफॉल रोकने के लिए क्या है बाल धोने का सही तरीका, जानें कितनी बार करें वॉश

Feb 18, 2026 05:57 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

Hair Wash Tips: महिलाएं हो या फिर पुरुष, आजकल सभी गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से परेशान लोग हेयर केयर के बारे में अक्सर सर्च करते रहते हैं। यहां जानिए क्या है बाल धोने का सही तरीका और कितनी बार वॉश करना चाहिए।

हेयरफॉल रोकने के लिए क्या है बाल धोने का सही तरीका, जानें कितनी बार करें वॉश

हेयरफॉल की समस्या वैसे तो काफी कॉमन है, लेकिन इन दिनों बढ़ रही गंजेपन की शिकायत एक गंभीर दिक्कत है जिसपर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वैसे तो गंजेपन की समस्या कई कारणों से से हो सकती है, जिनमें जेनेटिक रीजन शामिल है। इसके अलावा खानपान और प्रदूषण बाल झड़ने का कारण हो सकता है। हालांकि, कारण चाहें जो भी हो इस दिक्कत से बचाव पर ध्यान देना जरूरी है। कई बार गलत हेयर केयर के कारण भी ये बाल झड़ सकते हैं। बहुत से लोग इस रीजन को खोजना चाहते हैं कि आखिर हेयरफॉल रोकने के लिए बाल धोने का सही तरीका क्या है और कितनी बार हेयर वॉश करें। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

क्या है बाल धोने का सही तरीका

1) ज्यादातर लोग बालों के सिरों को जरूरत से ज्यादा धोते हैं और स्कैल्प को कम धोते हैं। हालांकि, शैम्पू को सिर्फ स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। ऐसा करने से पोर्स में ब्लड फ्लो बढ़ता है। बाल धोते समय झाग बालों की लंबाई तक पहुंचते हैं, जिससे बिना कुछ किए बालों के सिरे भी पूरी तरह से साफ हो जाते हैं।

2) कंडीशनर लगाते समय बहुत से लोग ये गलती करते हैं कि वह इसे भी स्कैल्प पर लगाते हैं।जबकि कंडीशनर बालों के बीच से लेकर सिरों तक लगाया जाता है। स्कैल्प पर कंडीशनर लगने से पोर्स बंद हो सकते हैं।

3) बालों को धोने के बाद बहुत लोग खासतौर से महिलाएं सिर को मोटे सूती तौलिए से जोर से रगड़ती हैं। जबकि पानी को हल्के से सोखने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिए या पुरानी टी-शर्ट का इस्तेमाल करें। अगर ब्लो ड्रायर यूज करती हैं तो कूल सेटिंग पर रखें।

4) इसके अलावा हेयर वॉश से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं। अगर आप शॉवर के नीचे उलझे हुए बालों को सुलझाने की कोशिश करेंगे, तो बाल टूट सकते हैं या जड़ से निकल सकते हैं। इसलिए बालों को गीला करने से पहले उन्हें हल्के से ब्रश करें ताकि उलझनें दूर हो जाएं और गंदगी को निकलने में आसानी हो।

हेयरफॉल रोकने के लिए कितनी बार करें वॉश

बालों को ज्यादा धोने से नेचुरल तेल निकल जाता है, वहीं बहुत कम धोने से तेल जमा हो जाता है दोनों ही स्थितियों में बाल टूट सकते हैं। इसलिए बालों का झड़ना रोकने के लिए कोशिश करें कि आप हफ्ते में 2 या 3 बार ही बाल धोएं। ध्यान रखें कि हेयर वॉश के लिए हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। हेयर वॉश के लिए गर्म पानी और जोर से रगड़ने से बचें क्योंकि इससे बालों के पोर्स डैमेज हो सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।