चेहरे के बाल नेचुरली हटाने हैं? बिना पार्लर जाए 4 चीजों से बनाएं DIY वैक्स, डॉक्टर ने बताया नुस्खा!
DIY Facial Wax: अगर आपके फेस पर भी अनचाहे बाल हैं और इन्हें रिमूव करने का आप कोई नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं, तो ये होममेड DIY वैक्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे महीने में दो बार करना ही काफी रहेगा।

फेस पर अनचाहे बाल होना एक सामान्य बात है। हर लड़की के चेहरे पर थोड़े बहुत बाल तो होते ही हैं, लेकिन कई बार लुक्स पर भी इनका इफेक्ट पड़ने लगता है। खासकर अगर अपर लिप्स या गालों पर ज्यादा बाल हों तो ज्यादातर लड़कियां इन्हें रिमूव करवाना ही पसंद करती हैं। इसके लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसे ऑप्शन अवेलबल हैं, लेकिन इनके लिए पार्लर जाना पड़ता है और हर किसी को ये ऑप्शन पसंद भी नहीं आते। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं नेचुरल विकल्प तलाशती हैं, जो वो आराम से घर बैठे कर सकें। अपने फेस से अनचाहे बाल हटाने के लिए अगर आप भी कोई होम रेमेडी ढूंढ रही हैं, तो ये नेचुरल DIY फेस वैक्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इंस्टाग्राम पर इसे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने शेयर किया है।
इस होममेड वैक्स से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल
फेस पर ज्यादा बाल हो गए हैं और आप इन्हें घर बैठे रिमूव करना चाहती हैं, तो ये नेचुरल DIY फेस वैक्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके लिए आपको सारा सामान आपकी रसोई में ही मिल जाएगा। इस रेमेडी का फायदा ये भी है कि ये सिर्फ फेशियल हेयर ही नहीं, बल्कि आपकी टैनिंग को रिमूव करने में भी मदद करती है। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि इसे बनाना कैसे है।
स्टेप बाय स्टेप ऐसे बनाएं फेशियल वैक्स
DIY फेशियल वैक्स बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं। इसमें दो कप पानी, एक कप चीनी और आधा नींबू निचोड़कर पका लें। आपको इसे तक तक बॉयल करना है, जब तक इसकी मात्रा आधी ना बचे। फिर इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर एड करें और लगभग दो मिनट के लिए और पका लें। अब गैस की फ्लेम बंद करें और इस मिक्सचर को किसी बाउल में निकालकर हल्का सा ठंडा होने दें। हल्का ठंडा होने पर इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें।
कैसे इस्तेमाल करें ये DIY वैक्स
चेहरे के बाल हटाने के लिए सबसे पहले अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन कर लें। अब वैक्स के हल्का ठंडा होने पर इसे किसी साफ सूती कपड़े में डालकर एक पोटली बना लें। इसे बालों वाले हिस्से पर लगाकर हटाएं, इस तरह खींच-खींचकर चेहरे के हेयर्स रिमूव करें। चेहरे के बाल धीरे-धीरे रिमूव हो जाएंगे। ये वैक्स आप महीने में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, चेहरे एकदम साफ रहेगा।
टिप: फेस वैक्स के बाद एलोवेरा जेल या कोई सूदिंग मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। इससे स्किन को आराम मिलता है।
इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ये फेशियल वैक्स नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी है, लेकिन फिर भी इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। इसमें नींबू और चीनी जैसी चीजें हैं जो स्किन को इरिटेट कर सकती हैं। इस्तेमाल के बाद अगर फेस पर रेडनेस और एलर्जी जैसी समस्या होती है, तो दोबारा यूज ना करें। वहीं अगर आपके फेस पर एक्ने, कट्स, इरीटेशन या बहुत सेंसेटिव स्किन है तो इसे इस्तेमाल करना आपको अवॉइड ही करना चाहिए।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


