₹10 की फिटकरी और दूध से नेचुरली हटाएं चेहरे के बाल, वैक्सिंग-थ्रेडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी!
चेहरे के बाल रिमूव करने के लिए कोई सस्ता और नेचुरल विकल्प ढूंढ रही हैं, तो ये दूध और फिटकरी वाली रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपके बालों की ग्रोथ हमेशा के लिए कम हो जाएगी।

अपने चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। लेकिन कई बार सिर्फ अनचाहे बालों की वजह से फेस की खूबसूरती उतनी खिलकर नहीं आती। यूं तो इसके लिए पार्लर में वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसे तमाम तरीके मौजूद हैं, लेकिन फेस के लिए लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा ट्रस्ट करते हैं। ऐसा कुछ जो फ्री में भी हो जाए और स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान भी ना हो। ऐसी ही एक रेमेडी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। दूध और फिटकरी वाला ये नुस्खा आपके अनवांटेड फेशियल हेयर्स को तो रिमूव करेगा है, साथ में रेगुलर इस्तेमाल से उनकी ग्रोथ भी कम हो जाएगी। बेस्ट बात है कि ये पूरी तरह नेचुरल है और इससे आप अपने हाथ-पैरों के बाल भी रिमूव कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-
बिना थ्रेडिंग, बिना वैक्सिंग के हटाएं फेशियल हेयर
किन चीजों की होगी जरुरत?
अगर आपके चेहरे पर बालों की ग्रोथ काफी ज्यादा है, तो ये घरेलू नुस्खा उन्हें हमेशा के लिए रिमूव करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको फिटकरी का टुकड़ा, मिल्क पाउडर (सूखा दूध), चीनी, गुलाब जल, ग्लिसरीन और थोड़े से बेसन की जरूरत होगी। हालांकि अगर आपके पास ज्यादा चीजें नहीं है, तो सिर्फ फिटकरी और मिल्क पाउडर के पेस्ट से भी काम हो जाएगा।
फिटकरी से चेहरे के बालों को नेचुरली रिमूव करें
सबसे पहले गैस पर एक नॉन स्टिक पैन चढ़ाएं, फिर इसमें फिटकरी का टुकड़ा डालें। जैसे ही आप इसे गर्म पैन पर डालेंगी, ये पिघलकर चिपकना शुरू हो जाएगी। इसी तरह आपको फिटकरी का पूरा टुकड़ा मेल्ट कर लेना है। ये बहुत जरूरी स्टेप है, इसी तरह फिटकरी का पाउडर आपको तैयार करना है। हालांकि अगर आपके पास फिटकरी का पाउडर है, तो गर्म तवे पर आप उसे भी मेल्ट कर सकती हैं।
फिर इसे ठंडा होने दें और एक मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इसे किसी छलनी की मदद से छान लें और बारीक पाउडर को एक कंटेनर में भर कर रख लें। फिटकरी में एक ऐसा नेचुरल कंपाउंड मौजूद होता है, जो बालों की ग्रोथ को कम करने और यहां तक कि झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।
किस तरफ इस्तेमाल करना है फिटकरी का पाउडर
इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बाउल में एक चम्मच मिल्क पाउडर लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। ताजा दूध हम इसलिए इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि फिटकरी मिलाने से वो फट जाता है। अब मिल्क पाउडर वाले घोल में एक चम्मच के करीब ही फिटकरी का पाउडर मिला दें। इस मिक्सचर को यूं ही आप अपने चेहरे और हाथों पर अप्लाई कर सकती हैं।
हालांकि अगर एक चम्मच चीनी, बेसन और थोड़ी सी ग्लिसरीन भी एड ए दें, तो रिजल्ट काफी अच्छे देखने को मिल सकते हैं। चीनी भी हेयर ग्रोथ को कम करने में मदद करती हैं, वहीं बेसन एक्सफोलिएशन और हेयर रिमूवल में मदद करता है। स्किन ज्यादा ड्राई ना हो, इसलिए ग्लिसरीन मिलाना बेहतर रहता है।
कितनी देर और कब कब लगाना है?
इस मिक्सचर को अपने साफ चेहरे या हाथ-पैरों पर अच्छी तरह अप्लाई करें, फिर लगभग 10-15 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद बालों की उल्टी दिशा में मसाज करें और साफ पानी से वॉश कर लें। अगर बहुत ज्यादा बाल हैं, तो इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
जरूरी बात: कोई भी रेमेडी ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो बिना पैच टेस्ट के कोई भी नुस्खा ना आजमाएं।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


