Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीrakul preet singh glowing skin secret using banana besan face pack for dry oily skin get rid of taning with totamto
रकुल प्रीत सिंह की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है बेहद सस्ता, इन घरेलू चीजों से लाती हैं चेहरे पर चमक

रकुल प्रीत सिंह की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है बेहद सस्ता, इन घरेलू चीजों से लाती हैं चेहरे पर चमक

संक्षेप:

Rakul Preet Singh Skin Care Secret: रकुल प्रीत सिंह की चमकती ग्लोइंग स्किन फैंस से छिपी नही है। इस ग्लोइंग और हमेशा शाइन करने वाली स्किन का राज खुद रकुल ने खोल दिया और बताया कि घर के किन फेस पैक से वो चेहरे को चमकाती हैं।

Thu, 4 Dec 2025 12:53 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रकुल प्रीत सिंह की चमकती स्किन कैमरे से कभी नहीं छिपती। शूटिंग से लेकर घर की फोटोज में रकुल की ग्लोइंग स्किन अट्रैक्ट कर लेती है। अपनी चमकती स्किन का सिंपल सा सीक्रेट रकुल ने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमे उन्होंने बताया कि आखिर वो कैसे घर के किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर खूबसूरती को निखारने का काम करती हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो सिंपल रसोई में रखीं चीजों केला, शहद, आलू, दही, टमाटर, मलाई से बजट फ्रेंडली फेस पैक तैयार करती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर के नुस्खों से पाती है निखार

लेटेस्ट इंटरव्यू में रकुल ने करिश्मा मेहता को बताया कि वो हल्दी, बेसन, बनाना मास्क को यूज करती हैं। रकुल बताती है स्किन की जरूरत के मुताबिक वो अलग-अलग फेस पैक बनाकर लगाती है।

टैनिंग दूर करने के लिए अपनाती हैं मां का नुस्खा

रकुल ने बताया कि आउटडोर शूटिंग पर हो रही टैनिंग को दूर करने के लिए वो टमाटर का यूज करती हैं। ऐसा उन्होंने अपनी मां को करते देखा है।

फलों के छिलकों का इस्तेमाल

रकुल बताती है कि वो जो भी फ्रूट खाती हैं। उसके छिलके को फेस पर यूज करती हैं। पपीता खाने के बाद पपीते का छिलका, केला खाने के बाद केले का छिलका स्किन पर अप्लाई करती हैं।

ड्राई और ऑयली स्किन पर यूज करती हैं अलग फेस पैक

रकुल को जब स्किन ड्राई फील होती है तो बनाना मास्क यूज करती हैं। वहीं स्किन के ऑयली होने पर वो बेसन, हल्दी में कच्चे दूध को मिलाकर यूज करती हैं।

चेहरे पर निखार के लिए बनाएं रकुल प्रीत सिंह का DIY फेस मास्क

अगर स्किन पर ग्लो चाहिए और ऑयली होने की वजह से ग्लो खो गया है तो बस इस फेस मास्क को तैयार कर लें।

किसी बाउल में बेसन लें। उसमे दही मिक्स करें और साथ में चुटकीभर हल्दी मिला दें। इस फेस पैक को साफ हाथ से चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद फेस क्लीन कर लें।

हाइड्रेटिंग फेस मास्क

दही, हनी और बनाना से बना फेस मास्क स्किन को सुपर मॉइश्चराइज करता है और काफी सारे किचन में यूज होता है। रकुल प्रीत सिंह की तरह आप भी इस फेस मास्क से सॉफ्ट, मॉइश्चराइज स्किन पा जाएंगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।