Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीRakul Preet Singh Beauty Secret for Timeless Skin Using 3 Kitchen Ingredients
पार्लर नहीं, घर का नुस्खा- रकुल प्रीत सिंह की यंग और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

पार्लर नहीं, घर का नुस्खा- रकुल प्रीत सिंह की यंग और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

संक्षेप:

Natural Beauty Hack: रकुल प्रीत सिंह का फेस मास्क एक सरल और असरदार घरेलू नुस्खा है जो त्वचा को जवां, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाता है। यह केमिकल-फ्री और बजट-फ्रेंडली परफेक्ट ब्यूटी ट्रीटमेंट है, आप जरूर ट्राई कर सकते हैं।

Nov 06, 2025 12:54 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ना सिर्फ फिटनेस बल्कि अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। अपनी स्किन को एजलेस और ग्लोइंग बनाए रखने के वो घरेलू नुस्खे भी अपनाती हैं। वो 100% नेचुरल बनाना फेस मास्क लगाती हैं जिसे कोई भी घर पर तैयार कर सकता है। केला, नींबू और शहद से बना यह फेस मास्क त्वचा को भीतर से पोषण देता है, झुर्रियों को कम करता है और स्किन में नेचुरल ग्लो लाता है। केला विटामिन A, B और E से भरपूर होता है जो उम्र के असर को धीमा करता है, नींबू स्किन को ब्राइट करता है और डेड सेल्स हटाता है जबकि शहद त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। रकुल के मुताबिक, यह मास्क ना केवल एंटी-एजिंग है बल्कि रोजमर्रा की थकी और डल स्किन को रिफ्रेश करने के लिए भी बेहतरीन उपाय है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रकुल प्रीत सिंह का आसान और असरदार फेस मास्क:

सामग्री- 1 पका हुआ केला, 1 छोटा चम्मच शहद, ½ छोटा चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि:

  • एक कटोरे में केला अच्छी तरह मसल लें।
  • उसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • इसे साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें:विंटर में बॉडी ड्राइनेस से परेशान हैं? ये घरेलू उपाय देंगे तुरंत राहत

फायदे (Benefits):

  • एंटी-एजिंग प्रभाव: झुर्रियों, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा में सुधार करता है।
  • नेचुरल ग्लो: नींबू स्किन को ब्राइट बनाता है और दाग-धब्बे हल्के करता है।
  • हाइड्रेशन: शहद त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज कर उसे मुलायम बनाता है।
  • सॉफ्ट टेक्सचर: केला त्वचा को पोषण देता है और कोमल बनाता है।

सावधानी: हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है इसलिए चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू की मात्रा कम रखें। इसे हफ्ते में 2 बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें, रूखेपन या एलर्जी की संभावना हो सकती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।