हाथों के कालेपन को चुटकियों में दूर करेगा ये नुस्खा, महंगी क्रीम की नहीं पड़ेगी जरूरत
तेज धूप की वजह से टैनिंग की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से रंगत पर असर होता है। ऐसे में यहां हम चुटकियों में कालेपन को दूर करने का आसान नुस्खा बता रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आपको महंगी क्रीम की जरूरत नहीं पड़ेगी।

धूप से वापिस आने के बाद त्वचा पर कालापन दिखाई देने लगता है। ये टैनिंग के कारण होता है। टैनिंग का इफेक्ट जितना चेहरे पर होता है उतना ही हाथों पर भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाथ सबसे ज्यादा सूरज के प्रभाव में आते हैं, जिससे सूरज की हानिकारक यूवी किरणें हमारे हाथों को टैन कर देती हैं। इस टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन टैनिंग चुटकियों में दूर करने का सबसे अच्छा तरीका घरेलू नु्स्खे हैं। ये नुस्खे टैनिंग को तुरंत दूर करने में मदद कर सकते हैं।
टैनिंग साफ करने वाला वायरल नुस्खा
टैनिंग साफ करने का सबसे ज्यादा वायरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो इस नुस्खे को ट्राई करनें इस नुस्खे से पैक बनाने के लिए आपको चाहिए नींबू का रस, शैम्पू, ईनो और टूथपेस्ट चाहिए होता है। इसका पैक बनाने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। अब इसमें शैम्पू, ईनो और टूथपेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें।अच्छी तरह मिक्स करने के बाद जब ये गाढ़ा हो गया हो तो इसे अपने हाथ पर लगाएं। ये एक वायरल नुस्खा है जो टैनिंग साफ करने में असरदार साबित होता है।
चावल का आटा और ग्रीन टी
आजकल कोरियन ब्यूटी में चावल के आटे का बहुत इस्तेमाल हो रहा है। चावल का आटा स्किन को ब्राइट करता है और ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स धूप से डैमेज हुई त्वचा को रिपेयर करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक कप पानी में ग्रीन टी बैग उबालकर पानी को ठंडा कर लें। अब 2 चम्मच चावल के आटे में जॉ यह ग्रीन टी का पानी मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इश पैक को हाथों पर लगाएं। 15 मिनट बाद जब यह हल्का सूख जाए, तो ग्रीन टी के पानी से ही हाथ गीले करके हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पैक को साफ करें।
दादी नानी का फेवरिटट नुस्खा
टैनिंग साफ करने के लिए दादी-नानी का ये नुस्खा बड़े काम का है। इस पैक के लिए आलू का रस और मसूर दाल का पैक बनाएं। आलू में प्राकृतिक रूप से एंजाइम होता है, जो पिग्मेंटेशन और टैनिंग को बहुत जल्दी हल्का करता है। मसूर की दाल डेड स्किन हटाती है। इस पैक को बनाने के लिए मसूर की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। 2 चम्मच दाल के पाउडर में 2-3 चम्मच कच्चे आलू का ताजा रस मिलाकर पैक तैयार करें। इसे टैनिंग वाले हाथों पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


