1 हफ्ते में काली गर्दन हो जाएगी बिल्कुल साफ! मसूर दाल में 4 चीजें मिलाकर रगड़ें, तुरंत दिखेगा फर्क
शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं, जो मैल जमने के कारण काले दिखने लगते हैं। गर्दन पर गंदगी-पसीने के कारण अक्सर जिद्दी मैल जम जाती है, जो आसानी से नहीं जाती। अगर आपकी गर्दन भी काली दिखने लगी है, तो साफ करने के लिए एक पैक आजमाकर देख लीजिए।

शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं, जो रोजाना नहाने के बाद भी काले दिखते हैं। इन हिस्सों पर पसीने या गंदगी के कारण मैल खूब जम जाती है। गर्दन में सबसे ज्यादा पसीना आता है और मैल जमने से कालापन भी दिखने लगता है। गर्दन शरीर का ऐसा हिस्सा होता है, जो काला दिखने लगे तो खराब लगता है। ऐसे में लोग कई तरह की टैनिंग रिमूव क्रीम और पैक लगाते हैं लेकिन जिद्दी मैल नहीं निकलती। ब्यूटीफुल यू टिप्स के इंस्टाग्राम पेज पर गर्दन की जमा मैल और कालापन हटाने के लिए असरदार तरीका बताया गया है। उनका कहना है कि इस पैक को लगाने से आपकी गर्दन का कालापन साफ हो जाएगा और हफ्तेभर में नेक क्लीन दिखने लगेगी। तो चलिए आपको गर्दन साफ करने का घरेलू और असरदार तरीका बताते हैं।
गर्दन साफ करने के लिए पैक कैसे बनाएं
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को पीसकर उसका बारीक पाउडर तैयार कर लें। अब एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच नारियल तेल और आधे नींबू का रस डालें। इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ मसूर दाल का पाउडर मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि एक स्मूद और एकसार पैक तैयार हो जाए।
लगाने का तरीका
इस पैक को गर्दन के आगे और पीछे के हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। पैक सूख जाने के बाद नींबू का छिलका लेकर उससे धीरे-धीरे रगड़ते हुए पैक हटाएं। इसके बाद गर्दन को गीले कपड़े से साफ कर लें या पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं
आप हफ्तेभर हर दिन इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसे रोजाना इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बार में थोड़ा ज्यादा मात्रा में बनाकर भी रख सकते हैं। तैयार पैक को किसी साफ और सूखी शीशी में स्टोर करें और इसकी ताजगी बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखें। इस्तेमाल से पहले एक बार हल्का सा मिक्स कर लें, फिर जरूरत के अनुसार लगाएं।
क्यों लगाना है सही
मसूर दाल में मौजूद गुण त्वचा का कालापन और टैनिंग कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, नारियल तेल और नींबू का रस त्वचा को साफ करने वाले प्राकृतिक तत्व माने जाते हैं। इसके साथ कॉफी पाउडर और चावल का आटा भी त्वचा की रंगत को निखारने और कालापन कम करने में सहायक हो सकते हैं। अगर आपको किसी चीज से स्किन एलर्जी हो तो पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


