बुढ़ापे तक बाल रहेंगे लंबे, घने और काले? डॉ. मधु चोपड़ा का बताया हेयर मास्क हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बालों पर हेयर मास्क लगाती दिख रही हैं। उनका कहना है कि इस मास्क से 73 की उम्र में भी उनके बाल घने-काले बने हुए हैं। तो चलिए आपको भी हम इस मैजिकल हेयर मास्क के बारे में बताते हैं।

बालों को घना, लंबा बनाकर रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स, स्पा, शैंपू, तेल सबकुछ लगाकर ट्राई कर लेते हैं। इसके बाद भी कई लोगों के बाल गुच्छों में झड़ते रहते हैं और धीरे-धीरे खोपड़ी दिखाई देने लगती है। अगर आपका हाल भी यही हो रहा है, तो अब बाकि चीजों को घर से बाहर कर दें और कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्टूडियो एस्थेटिक की डायरेक्टर डॉ. मधु अखौरी चोपड़ा का बताया तरीका आजमाकर देखें। मधु चोपड़ा की उम्र 73 साल हो चुकी है लेकिन उनके बाल घने और काले बने हुए हैं। इसकी वजह है उनकी सही हेयर केयर रूटीन। उनका कहना है कि मैं हर हफ्ते अलग हेयर मास्क अप्लाई करती हूं, जो बालों को अंदरूनी पोषण दें। तो चलिए आपको उनका बताया हुआ हेयर मास्क बनाने और लगाने का सही तरीका बताते हैं।

कौन सा हेयर मास्क

मधु चोपड़ा ने बालों में हेयर मास्क अप्लाई करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि किचन की कुछ चीजों को मिलाकर हेयर मास्क बनाती हैं। इसके लिए वह पके हुए आधा कप चावलों का पानी, 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, 1 चम्मच मेथी दाना पाउडर, 2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच रोजमेरी ऑयल को मिलाती हैं। इन चीजों को मिलाकर वह प्रोटीन हेयर मास्क तैयार करती हैं।

लगाने का तरीका क्या है

मधु चोपड़ा ने बताया कि इस पैक को अच्छे से बालों में अंदर से बाहर तक लगा लीजिए। स्कैल्प से टिप तक पूरे बालों में लगाकर 1 घंटे तक हेयर कैप पहनकर छोड़ दीजिए। एक घंटे के बाद शैंपू से बालों को अच्छे से वॉश करें। इस पैक को लगाने के बाद बाल स्मूद, शाइनी दिखने लगते हैं और हेयर ग्रोथ के लिए भी ये अच्छा है।

फायदा क्या मिलेगा

चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को नमी देने और बालों को हेल्दी बनाते हैं। बालों की जड़ों को पोषण देने और झड़ने को कम करने में मददगार माना जाता है। नारियल तेल नमी बनाए रखने, रूखापन कम करने और टूटने से बचाने में मदद करता है। रोजमेरी का तेल स्कैल्प सर्कुलेशन को सपोर्ट कर सकता है, जिससे बालों की ग्रोथ और घनापन बेहतर दिख सकता है। अगर आप अपने बालों को बुढ़ापे तक घना, काला, लंबा रखना चाहते हैं, तो हफ्ते में 1 बार इस हेयर मास्क को लगाएं। मधु चोपड़ा का कहना है कि इस मास्क से आपके बाल मजबूत होंगे और लंबे भी। वह हफ्ते बालों में अलग मास्क अप्लाई करती हैं, पहले हफ्ते का मास्क ये है। दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते का मास्क भी वह आपको बताएंगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।