Holi 2026: चेहरे पर लग गया है रंग? एलर्जी ना हो इसके लिए फॉलो करें डर्मेटोलॉजिस्ट की टिप्स!

Mar 04, 2026 02:05 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रगड़-रगड़कर रंग छुटाने की वजह से और केमिकल वाले रंगों के कारण स्किन पर एलर्जी होने लगती है। ऐसे में रंग खेलने के बाद त्वचा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इससे जुड़ी कुछ टिप्स साझा की हैं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ दिव्या अग्रवाल ने।

Holi 2026: चेहरे पर लग गया है रंग? एलर्जी ना हो इसके लिए फॉलो करें डर्मेटोलॉजिस्ट की टिप्स!

होली का त्योहार खूब मस्ती और रंगों से भरा होता है। सालभर में यही दिन होता है जब रंगों की बौछार में हम अपने गिले-शिकवे भुला देते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद हमारी स्किन जरा नाखुश दिखाई पड़ती है। खासतौर से चेहरे की त्वचा जो पहले से ही सेंसेटिव होती है, रंग की वजह से काफी इरिटेट हो जाती है। रगड़-रगड़कर रंग छुटाने की वजह से और केमिकल वाले रंगों के कारण स्किन पर एलर्जी होने लगती है। कई बार खुजली, रैशेज होना भी आम है। इतना ही नहीं अगर आप ध्यान ना दें तो पिगमेंटेशन जैसे इश्यू भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में रंग खेलने के बाद त्वचा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इससे जुड़ी कुछ टिप्स साझा की हैं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ दिव्या अग्रवाल ने।

जितना जल्दी हो शॉवर लें

डॉ दिव्या कहती हैं कि होली खेलने के बाद जितना जल्दी हो सके शॉवर लें। स्किन पर रंग को ज्यादा देर रहने देना सही नहीं है। चेहरा धोने के लिए कोई माइल्ड फेस वॉश ही यूज करें। ज्यादा एग्रेसिव और एक्टिव इंग्रीडिएंट जैसे ग्लाइकोलिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश पूरी तरह अवॉइड करें। इसी तरह बॉडीवॉश भी माइल्ड ही यूज करें, जिसमें ग्लिसरीन जैसे मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट हों। एक्टिव इंग्रीडिएंट पूरी तरह अवॉइड करने हैं।

बहुत ज्यादा रगड़कर ना धोएं फेस

होली के रंग रिमूव करने के चक्कर में चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़े ना। डॉक्टर कहती हैं कि रंगों की वजह से स्किन पहले से ही काफी सेंसेटिव हो जाती है। ऐसे में और रगड़कर चेहरे की स्किन और ज्यादा डैमेज हो सकती है।

मॉइश्चराइज करना है जरूरी

फेस और बॉडी को वॉश करने के बाद मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। कलर की वजह से स्किन काफी ड्राई हो जाती है। इसलिए बॉडी पर मॉइश्चराइजिंग लोशन अप्लाई करें और चेहरे पर मॉइश्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।

सेम डे मेकअप अवॉइड करें

डर्मेटोलॉजिस्ट सलाह देती हैं कि बेहतर रहेगा कि आप हेवी मेकअप अवॉइड ही करें। खासतौर से सेम डे पर मेकअप लगाने से पूरी तरह परहेज करे। इस दौरान स्किन पहले से ही काफी सेंसेटिव होती है, जिस वजह से मेकअप लगाने पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

बहुत ज्यादा देर धूप में रहने से बचें

होली में जमकर रंग खेल लिया है तो बहुत ज्यादा देर धूप में रहना अवॉइड करें। डॉक्टर कहती हैं कि धूप की वजह से एलर्जिक रिएक्शन और पिगमेंटेशन होने के चांस बढ़ जाते हैं। क्योंकि रंगों के केमिकल्स की वजह से स्किन पहले से ही काफी सेंसेटिव और इरिटेट हो जाती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट को कब दिखाना चाहिए?

डॉ दिव्या कहती हैं कि अगर कलर लगने के बाद आपकी स्किन ज्यादा ही सेंसेटिव हो रही है, एलर्जी, खुजली, रेडनेस, छोटे-छोटे दाने, कट या कोई भी समस्या होती है तो अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से एक बार जरूर संपर्क करें। अपने आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।