Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीPimples appear on face just before marriage famous dermatologist shares tips to manage acne breakouts during weddingweek
शादी से ठीक पहले चेहरे पर निकल आएं हैं पिंपल्स, स्किन स्पेशलिस्ट ने शेयर किए टिप्स

शादी से ठीक पहले चेहरे पर निकल आएं हैं पिंपल्स, स्किन स्पेशलिस्ट ने शेयर किए टिप्स

संक्षेप:

शादी की फोटोज में परफेक्ट दिखने की चाहत, इस परेशानी को और बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप भी इस दौर से गुजर रही हैं और चेहरे पर नजर आने वाले इन दुश्मनों को समय रहते ठीक करना चाहती हैं तो सीके बिड़ला अस्पताल (गुरुग्राम) की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. रूबेन भसीन आपकी मदद कर सकती हैं।

Dec 09, 2025 01:04 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शादी की तैयारियों के बीच अकसर होने वाली दुल्हन को एक समस्या बेहद परेशान करती है। जी हां, यह समस्या है शादी से कुछ दिन पहले चेहरे पर निकलने वाले अनचाहे पिंपल्स। दरअसल, शादी की तैयारियां लाइफ में जितनी खुशी और उत्साह साथ लेकर आती हैं, उतना ही तनाव भी पीछे-पीछे साथ चला आता है। तनाव, नींद की कमी और नए-नए प्रोडक्ट चेहरे पर ट्राई करने की वजह से शादी से कुछ हफ्ते पहले एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। तनाव बढ़ने पर कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे त्वचा की तेल ग्रंथियां (sebaceous glands) ज्यादा तेल (सीबम) बनाने लगती हैं, जिससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे (acne) या फुंसियां निकलने लगती हैं। इससे अलग शादी की फोटोज में परफेक्ट दिखने की चाहत, इस परेशानी को और बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप भी इस दौर से गुजर रही हैं और चेहरे पर नजर आने वाले इन दुश्मनों को समय रहते ठीक करना चाहती हैं तो सीके बिड़ला अस्पताल (गुरुग्राम) की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. रूबेन भसीन आपकी मदद कर सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. रूबेन भसीन कहती हैं कि शादी वाले हफ्ते में नए प्रोडक्ट बिल्कुल न आजमाएं। इस समय 'स्टेबिलिटी' सबसे जरूरी है। कोई भी नया क्लेंजर, स्क्रब या सीरम अगर बहुत अच्छा दावा कर रहा हो तो भी उसका इस्तेमाल शादी से कुछ हफ्ते पहले न करें। ऐसा करने से स्किन में जलन, रिएक्शन या पर्जिंग शुरू हो सकती है। अपने ब्यूटी रूटीन को बेहद सिंपल रखें, हल्का क्लेंजर, हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन,बस इतना ही काफी है। इससे स्किन बैरियर मजबूत रहता है और रेडनेस व सेंसिटिविटी कम होती है।

स्पॉट ट्रीटमेंट सही तरीके से करें

सही तरह से इस्तेमाल किए जाएं तो स्पॉट ट्रीटमेंट पिम्पल्स को तेजी से छोटा कर देते हैं।

सैलिसिलिक एसिड- पोर्स में जाकर ऑयल कम करता है।

बेंजॉयल पेरॉक्साइड- सूजन और बैक्टीरिया पर काम करता है।

सल्फर बेस्ड क्रीम- लाली कम करती हैं और व्हाइटहेड फ्लैट करती हैं

ध्यान रखें ये बातें- एक साथ कई एक्टिव्स (Retinol, Vitamin C, Acids) न लगाएं। इससे स्किन जल सकती है या छिलने लगती है। शादी वाले हफ्ते में 'कम ही ज्यादा है' वाला तरीका सबसे सुरक्षित है।

पिम्पल्स को न दबाएं, न छुएं

फोटोशूट के ठीक पहले पिम्पल दिख जाए तो उसे दबाने का मन करता है, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती होती है। इससे दाग, डार्क स्पॉट और सूजन बढ़ जाती है और ठीक होने में ज्यादा वक्त लगता है। दुल्हन को चाहिए कि वह चेहरा बार-बार न छुएं।

-गर्म सेंक से दर्द कम होता है

-खासकर मेकअप से पहले ठंडी पट्टी से सूजन घटती है

डर्मेटोलॉजिस्ट के क्विक-फिक्स ट्रीटमेंट्स

शादी वाले हफ्ते में स्किन स्पेशलिस्ट कई ऐसे ट्रीटमेंट देते हैं जो जल्दी असर करते हैं और जलन नहीं बढ़ाते हैं।

माइल्ड सैलिसिलिक एसिड पील- पोर्स साफ कर देता है

LED रेड या ब्लू लाइट थेरेपी- सूजन और बैक्टीरिया कम करती है

कॉटिसोन इंजेक्शन- अगर बड़ा, दर्दभरा सिस्टिक पिम्पल हो तो 24 घंटे में काफी फ्लैट हो जाता है

ये ट्रीटमेंट्स जल्दी और सुरक्षित सुधार देने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

नींद, पानी और खाने का बड़ा रोल

शादी वाले हफ्ते में रातें लंबी और खानपान अनियमित हो जाता है, लेकिन छोटे बदलाव बहुत मदद करते हैं।

-खूब पानी पिएं

-मीठा, तला हुआ, और शराब कम करें

-हर रात लगभग 7 घंटे की नींद लें

नींद हार्मोन को संतुलित रखती है और स्किन की रिकवरी तेज करती है।

मेकअप और टूल्स साफ रखें

गंदे ब्रश, स्पंज और तकिए के कवर पिम्पल्स को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए-

-मेकअप टूल्स साफ करें

-नॉन-कॉमेडोजेनिक (non-comedogenic) मेकअप चुनें

-रात को मेकअप पूरी तरह साफ करके ही बिस्तर पर जाएं।

-हलका डबल-क्लेंज पोर्स को बिना सुखाए साफ रखता है।

एक्सपर्ट की सलाह

शादी वाले हफ्ते का एक्ने बिल्कुल काबू में किया जा सकता है बस स्किन के साथ नरमी बरतें, नए प्रयोग न करें और जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल की मदद लें। इससे स्किन शांत, स्मूद और शादी वाले दिन के लिए पूरी तरह तैयार रहती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।