
सर्दियों में बुरी तरह फट जाते हैं हाथ और एड़ियां? एकदम सॉफ्ट बना देगा डॉ उपासना का ये नुस्खा!
सर्दियों में अगर आपकी एड़ियां भी बुरी तरह फट जाती हैं या हाथ भी खुरदरे होने लगते हैं, तो डॉ उपासना का बताया ये सिंपल सा नुस्खा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
सर्दियों के शुरू होते ही एक कॉमन समस्या देखने को मिलती है, वो है एड़ियों का फटना। खासतौर से गृहणियां जो पानी का काम करती हैं, उनकी एड़ियां काफी फट जाती हैं। कई बार तो उनमें घाव और लंबे-लंबे चीरे भी बन जाते हैं, जिनकी वजह से चलना तक मुश्किल हो जाता है। कुछ यही हाल हाथों का भी होता है, कट लगना, खुदरापन और जलन जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। आमतौर पर लोग इनपर तेल, मॉइश्चराइजर, वैसलिन जैसी चीजें लगा लेते हैं, लेकिन उसके बाद भी राहत नहीं मिलती। दरअसल ऐसी स्थिति में जरूरत होती है, शरीर को अंदर से पोषण देने की ताकी बाहरी स्किन भी मॉइश्चराइजर रहे। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने इसी से जुड़ा एक कमाल का नुस्खा शेयर किया है, आइए जानते हैं।
बाहरी नहीं, स्किन को अंदरूनी पोषण की है जरूरत
अगर सर्दियां आते ही आपके हाथ, पैर और एड़ियां बुरी तरह फटने लगती हैं, तो स्किन को सिर्फ बाहर से मॉइश्चराइज करने की नहीं, बल्कि अंदर से भी नमी देने की जरूरत है। डॉ उपासना बताती हैं कि रोज रात सोने से पहले आधा चम्मच (लगभग 3 ml) कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल को 1 चम्मच गर्म पानी या 2-3 चम्मच गर्म दूध में डालकर पी जाएं। इसे रोजाना 30 दिनों तक पीएं। डॉक्टर कहती हैं कि इससे आपकी सख्त स्किन अंदर से सॉफ्ट होती है।
स्किन को मॉइश्चराइज रखें
स्किन को बाहर से भी मॉइश्चराइज रखना जरूरी है। खासतौर से जब भी आप पानी का काम करें, उसके बाद हाथों और एड़ियों पर मॉश्चराइजर अप्लाई कर लें। आप नारियल तेल, वैसलिन और ऑलिव ऑयल अप्लाई कर सकती हैं। इसके अलावा नींबू, ग्लिसरीन का मास्क बनाकर 20 मिनट के लिए अप्लाई कर सकती हैं। शहद की पैक भी अच्छा ऑप्शन है।
ये ओवरनाइट ट्रीटमेंट ट्राई करें
एड़ियां ज्यादा फट गई हैं, तो आप ये ओवरनाइट ट्रीटमेंट भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में अपने पैरों को 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसमें आप हल्का सा एप्सम सॉल्ट भी मिला सकती हैं। इसके बाद पैरों को हल्का सा स्क्रब करें और फिर थिक मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें। मॉइश्चर लॉक करने के लिए सॉक्स वियर कर के सोएं, सुबह तक एड़ियां काफी सॉफ्ट हो जाएंगी।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




