एक्ट्रेस निक्की वालिया ने शेयर किया बालों को स्ट्रांग एंड शाइनी बनाने का घरेलू नुस्खा

Feb 07, 2026 02:58 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Homemade hair mask for silky soft shiny hair: बालों में केवल शैंपू और कंडीशनर पर्याप्त नहीं होते। उन्हें एक्स्ट्रा पोषण देना भी जरूरी होता है। जैसे एक्ट्रेस निक्की वालिया ने शेयर किया है घर में बना हेयर मास्क लगाने से कैसे बाल शाइनी और सॉफ्ट हो जाते हैं।

एक्ट्रेस निक्की वालिया ने शेयर किया बालों को स्ट्रांग एंड शाइनी बनाने का घरेलू नुस्खा

बालों में केवल शैंपू और कंडीशनर करती हैं। तो उन्हें थोड़ा एक्स्ट्रा केयर भी जरूर करें। जैसे फेस के लिए अलग-अलग फेस पैक बनाकर लगाने से स्किन पर ग्लो नजर आता है। उसी तरह से बालों पर भी हेयर पैक लगाने से बाल मजबूत,सिल्की और शाइनी बनते हैं। बालों की प्रोटेक्टिव लेयर बरकरार रहती है और साथ ही बाल फ्रिज फ्री बनते हैं जिससे बालों में स्ट्रेंथ बनी रहती है। एक्ट्रेस निक्की वालिया ने बालों को केयर से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि वो बालों की केयर के लिए एक हेयर मास्क बनाकर लगा रही है।

बालों को शाइनी एंड स्ट्रांग बनाने के लिए

बालों को नरिश करने जिससे बाल ज्यादा मजबूत और शाइनी बने इस खास हेयर मास्क को लगाया गया है। जिसे तीन चीजों को मिक्स किया गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होने इस हेयर मास्क को बनाने के लिए चावल का आटा, अलसी का जेल और नारियल का तेल मिलाकर यूज किया गया है।

अलसी का जेल बनाकर इस्तेमाल किया गया

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अच्छी खासी होती है। जो सेहत के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसका जेल बनाने के लिए पानी में अलसी को उबालें। जब इसमे खूब उबाल आने लगता है तो गैस की फ्लेम बंद कर दें और इसे छोड़ दें। जिससे ये बिल्कुल जेल जैसा गाढ़ा चेक्सचर में आ जाएगा। बस इस जेल को छानकर अलग कर लें। इस जेल को बालों में लगाने से बालों में शाइन आती है और ये नेचुरल कंडीशनर का काम करते हैं।

ऐसे बनाए हेयर पैक

बालों पर लगाने के लिए इस हेयर पैक को बनाने के लिए फ्लैक्स सीड के जेल में चावल का आटा डालकर मिलाएं और साथ ही उसमे नारियल का तेल डाल दें। अब इसे सप्ताह में दो बार बालों पर लगाकर रखें और फिर धो लें। ये बालों को पूरी तरह से नरिश करने में मदद करेगा और सिल्की, फ्रिज फ्री बनेंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।