
एक मास्क, दो फायदे: चेहरा और बाल दोनों बनेंगे चमकदार, अपनाएं ये ट्रेंडिंग ब्यूटी हैक!
त्वचा और बालों की प्राकृतिक देखभाल के लिए यह DIY मास्क प्रभावी माना जाता है। यह स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाता है, वहीं बालों को मजबूती और स्मूदनेस प्रदान करते हुए डबल ब्यूटी केयर का परफेक्ट समाधान देता है।
घरेलू ब्यूटी रेमेडीज में एक ऐसा नेचुरल कॉम्बिनेशन है जो बालों और त्वचा- दोनों की समस्याओं को एक साथ दूर कर सकता है। हिबिस्कस पाउडर, नीम पाउडर और दही से बना यह DIY मास्क आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह एक ही समय में स्किन को डिटॉक्सिफाई करता है, ग्लो बढ़ाता है और बालों को मजबूत व शाइनी बनाता है। हिबिस्कस में मौजूद नेचुरल अमीनो एसिड्स बालों को पोषण देते हैं, नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प और स्किन की गंदगी हटाते हैं और दही दोनों को डीप कंडीशन करता है। यह मास्क खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें एक्ने, डैंड्रफ, फ्रीजी हेयर, डल स्किन या हेयरफॉल जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह मल्टी-यूज है- यानि एक ही पेस्ट से आप फेस मास्क और हेयर मास्क दोनों बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री: हिबिस्कस पाउडर, नीम पाउडर, दही, थोड़ा सा गुलाबजल (वैकल्पिक- स्किन के लिए), थोड़ा सा एलोवेरा जेल (वैकल्पिक – हेयर के लिए)
कैसे बनाएं यह मल्टी-यूज मास्क?
- एक साफ बाउल में हिबिस्कस पाउडर और नीम पाउडर मिलाएं।
- इसमें दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक स्मूथ, गाढ़ा पेस्ट बन जाए।
- स्किन के लिए- इसे पतला करने के लिए कुछ बूंदें गुलाबजल की मिला लें।
- हेयर के लिए- दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं ताकि कंडीशनिंग बढ़ सके।
स्किन पर कैसे लगाएं?
चेहरे को अच्छे से धोकर यह पेस्ट लगाएं, 10–12 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा को साफ, शांत और चमकदार बनाता है।
बालों पर कैसे लगाएं?
स्कैल्प और पूरे बालों पर जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं, 20–25 मिनट लगा रहने दें। माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे हेयर फॉल कम होता है, डैंड्रफ कंट्रोल होता है और बाल सॉफ्ट बनते हैं।
गजब के फायदे-
- त्वचा के लिए- नीम एक्ने और बैक्टीरिया को कम करता है, हिबिस्कस स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाता है। दही ब्राइटनिंग और सूदिंग प्रभाव देता है।
- बालों के लिए- हिबिस्कस बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाता है। वहीं,नीम डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकता है और दही बालों को डीप कंडीशन करता है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




