पिगमेंटेशन से परेशान हैं? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का खास आयुर्वेदिक नुस्खा

Dec 17, 2025 09:18 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और मुंहासों के दाग अक्सर स्किन की नेचुरल चमक को फीका कर देते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, आयुर्वेद में मौजूद एक खास देसी उपाय इन समस्याओं को जड़ से कम करने में मदद कर सकता है।

पिगमेंटेशन से परेशान हैं? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का खास आयुर्वेदिक नुस्खा

आजकल बदलती लाइफस्टाइल, धूप, हार्मोनल बदलाव और गलत स्किन केयर के कारण पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या आम हो गई है। महंगे केमिकल ट्रीटमेंट्स कुछ समय के लिए असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय सुरक्षित और भरोसेमंद माने जाते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, मंजिष्ठा (Manjistha) आयुर्वेद की एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है जो खून को साफ करने और त्वचा को भीतर से डिटॉक्स करने में मदद करती है। आयुर्वेद में इसे वर्ण्य कहा गया है, यानी यह त्वचा के रंग और टेक्सचर को बेहतर बनाती है। नियमित रूप से मंजिष्ठा लेप लगाने से डार्क स्पॉट्स हल्के पड़ते हैं, पिगमेंटेशन कम होता है और स्किन टोन धीरे-धीरे समान दिखने लगता है।

क्या है मंजिष्ठा लेप?

मंजिष्ठा लेप एक आयुर्वेदिक फेस पैक है जिसे मंजिष्ठा पाउडर और प्राकृतिक लिक्विड के साथ तैयार किया जाता है। यह स्किन को ठंडक देता है और दाग-धब्बों पर धीरे-धीरे काम करता है।

मंजिष्ठा लेप बनाने और लगाने का तरीका

  • 1 छोटा चम्मच मंजिष्ठा पाउडर लें।
  • उसमें थोड़ा-सा कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं।
  • स्मूद पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं, 10–15 मिनट तक सूखने दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

मंजिष्ठा लेप के फायदे

  • पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है
  • मुंहासों के पुराने दाग कम करने में मददगार
  • त्वचा को डिटॉक्स कर नेचुरल ग्लो देता है
  • स्किन को ठंडक और सॉफ्टनेस देता है
  • स्किन टोन को धीरे-धीरे ईवन बनाता है

किसे करना चाहिए इस्तेमाल?

ब्राइड्स-टू-बी जो नैचुरल ग्लो चाहती हैं, पिगमेंटेशन या सन टैन से परेशान लोग और एक्ने मार्क्स और डल स्किन वाली महिलाएं।

जरूरी सावधानियां: अगर आप बिना केमिकल के पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा चाहते हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह द्वारा सुझाया गया मंजिष्ठा लेप एक असरदार आयुर्वेदिक उपाय है। नियमित और सही इस्तेमाल से त्वचा साफ, स्मूद और नैचुरली ग्लोइंग नजर आने लगती है। लेकिन हफ्ते में 2 बार से ज्यादा ना लगाएं, पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बहुत सेंसिटिव स्किन वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।