ना डाई, ना केमिकल! सिर्फ 3 चीजों से बालों को करें नेचुरली कलर, शाइनी बरगंडी टिंट आएगा
DIY Red Hair Colour: बाल कलर करने का मन भी है, लेकिन केमिकल वाली डाई से डर लगता है? तो ये DIY हेयर कलर आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे बालों में बड़ा ही प्यारा बरगंडी और रेडिश टिंट आता है, तो धूप में तो बहुत ही सुंदर लगता है।

बहुत से लोग अपने बाल तो कलर करना चाहते हैं, लेकिन केमिकल्स के डर की वजह से रुक जाते हैं। मार्केट में मिलने वाले हेयर कलर और डाई में अक्सर ऐसे-ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो समय के साथ बालों को डैमेज करने का काम करते हैं। तो फिर क्या बालों को कलर ही ना करें? बिल्कुल करें, लेकिन नेचुरल तरीके से। आज हम आपके साथ रेड हेयर कलर बनाने का तरीका शेयर कर रहे हैं। बिना किसी केमिकल या महंगे प्रोडक्ट के आप घर पर ही ये डाई तैयार कर सकती हैं। इससे बालों में बहुत ही प्यारा सा रेड टिंट आता है, जो धूप में खासकर काफी ज्यादा शाइन करता है। अगर आप बिना हार्श केमिकल्स के बालों में हल्का बरगंडी या रेडिश शेड चाहती हैं, तो चुकंदर से बनी ये नेचुरल हेयर डाई आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
नेचुरल DIY रेड हेयर डाई बनाने के लिए क्या चाहिए?
DIY रेड हेयर कलर बनाने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी। ये 3 चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं, जैसे- 1 चुकंदर, कॉर्न फ्लोर (1 चम्मच) और फ्रेश एलोवेरा जेल (1-2 चम्मच)। ये ना सिर्फ बालों को सुंदर सा रेडिश टिंट देंगी, बल्कि उनमें गजब की शाइन भी आ जाएगी।
सीखें नेचुरल हेयर कलर बनाना
सबसे पहले चुकंदर को धो कर साफ कर लें और इसका छिलका उतार लें। अब इसे कद्दूकस करें और किसी कपड़े की मदद से निचोड़कर चुकंदर का रस निकाल लें। मिक्सर में ये काम फटाफट हो जाएगा। इसके बाद गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें चुकंदर का रस डालें, इसमें 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाएं और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें।
जब इसका टेक्सचर जेल जैसा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल एड करें और मिक्सचर को अच्छी तरह फेंट लें। आपकी DIY हेयर डाई बनकर तैयार है। इससे बालों में बड़ा ही प्यारा रेडिश टिंट आता है।
बालों में अप्लाई करने का सही तरीका जानें
बालों में हेयर कलर लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके बाल एकदम साफ हों। उनमें किसी तरह का तेल या धूल-मिट्टी नहीं लगी होनी चाहिए। फिर जिस तरह आप मेंहदी अप्लाई करती हैं, उसी तरह बालों के छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर ये हेयर कलर अप्लाई करें। इसे 1-2 घंटे बालों में लगा रहने दें, फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। अगले दिन आप किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो सकती हैं।
ध्यान रखें वाली जरूरी बातें
ये कोई परमानेंट हेयर कलर नहीं है। इससे बालों पर हल्का नेचुरल रेड या बरगंडी टिंट आता है, जो खासकर धूप में ज्यादा दिखता है। इसका रिजल्ट केमिकल वाले हेयर कलर जितना नहीं टिकता और ना ही रंग उतना डार्क आता है। हालांकि ये पूरी तरह नेचुरल और सेफ है, फिर भी इस्तेमाल से पहले आप एक बार पैच टेस्ट कर के देख सकती हैं।
(Images Credit- Pinterest, Instagram
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


