ना केमिकल, ना डाई! सफेद बालों को नेचुरली काला करेगा ये तेल, 1 शीशी में बनाकर रख लें
DIY Oil for Black Hairs: अगर आपके बाल भी सफेद हो गए हैं, तो इन्हें कवर करने के लिए केमिकल डाई का इस्तेमाल नहीं, बल्कि इस नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल जड़ों से काले होना शुरू हो जाएंगे, जिससे मेंहदी या डाई की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।

आजकल बाल सफेद होना आम है। बढ़ती उम्र के साथ तो ये समस्या नॉर्मल लगती है, लेकिन कम उम्र में भी बाल सफेद होने लगें तो ये चिंता की बात जरूर है। खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पोषण की कमी और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स इसके पीछे की बड़ी वजह माने जाते हैं। इन्हें कवर करने के लिए हेयर डाई इस्तेमाल की जाती हैं, जिससे बाल और भी डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में बेस्ट यही रहेगा कि नेचुरल तरीके अपनाएं जाएं, ताकि बाल भी खराब ना हों और नेचुरली काले भी हो जाएं। इसके लिए आप घर पर रखी कुछ चीजों से एक ऑयल बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये ऑयल ना सिर्फ बालों को जड़ों से काला करने में मदद करता है, बल्कि ओवरऑल हेयर ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद है। तो चलिए फटाफट से इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं।
बालों को नेचुरली काला करेगा ये हेयर ऑयल
बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए आप सरसों के तेल या नारियल के तेल को बेस के तौर पर रख सकते हैं। इसमें कलौंजी, करी पत्ता, लौंग, आंवला ब्राह्मी पाउडर और अमलतास पाउडर की जरूरत होगी। ये सभी इंग्रीडिएंट्स बालों की ग्रोथ और हेयरफॉल के लिए काफी अच्छे होते हैं, साथ ही बालों को जड़ों से काला करने में मदद करते हैं।
बनाने का सही तरीका जानें
इस ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें दो चम्मच कलौंजी डालें, साथ में 4-5 लौंग और मुट्ठीभर करी पत्ता डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें। जब ये हल्के भुन जाएं तो इन्हें ठंडा होने के बाद एक मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। अब उसी लोहे की कढ़ाही में 200 ml सरसों का या नारियल का तेल डालें। उसमें ये तैयार किया पाउडर एड करें, साथ में 1 चम्मच आंवला ब्राह्मी पाउडर और 1 चम्मच अमलतास पाउडर एड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और लगभग 5 मिनट के लिए पकाएं और गैस बंद कर दें।
काम की टिप: इस तेल को कढ़ाही में रातभर या 24 घंटे के लिए ढककर यूं ही रखा हुआ छोड़ दें। इससे सारी चीजें तेल में अच्छे से इन्फ्यूज हो जाएंगी। फिर अगले दिन तेल को छानकर आप किसी कांच की शीशी में स्टोर कर सकते हैं।
कैसे और कब इस्तेमाल करना है ये तेल?
इस तेल को आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। जिस भी दिन बाल धोने हों उससे एक दिन पहले रात को बालों में ये तेल अच्छे से अप्लाई कर लें, फिर अगली सुबह हेयर वॉश करें। लगातार इस्तेमाल के साथ आप देखेंगे कि बाल जड़ से काले आना शुरू हो गए हैं।
कम की टिप: रात में सोने से पहले तकिए पर कोई बेकार कपड़ा बिछा लें या फिर पॉलीथिन लपेट कर सोएं। क्योंकि ये तेल आपके तकिए को गंदा कर सकता है, इसपर काले दाग लग सकते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


