
नो क्रीम नो सीरम, ग्लोइंग स्किन के लिए ये 4 स्टेप रूटीन फॉलो करती हैं करीना की न्यूट्रीशनिस्ट!
Skincare Routine: अगर आप सोचती हैं कि कोई महंगा प्रोडक्ट यूज करने से ही अच्छी स्किन मिलती है, तो सिलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर का स्किनकेयर रूटीन आपके लिए आई ओपनिंग साबित हो सकता है।
दिन भर में सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए आप ढेरों स्किनकेयर रूटीन देखती होंगी। एक से एक परफेक्ट स्किन हमें ऑनलाइन देखने को मिलती है, लेकिन हर कोई कुछ अलग ही कर रहा होता है। समझ नहीं आता कि हम ऐसा क्या कर लें कि हमारी स्किन भी इतनी ही ग्लोइंग और हेल्दी हो जाए। अगर आप सोचती हैं कि कोई महंगा प्रोडक्ट यूज करने से ही अच्छी स्किन मिलती है, तो सिलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर का स्किनकेयर रूटीन आपके लिए आई ओपनिंग साबित हो सकता है। रुजुता ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 4 स्टेप सिंपल रूटीन शेयर किया है, जिसमें कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट शामिल ही नहीं है। उनका मानना है कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की शुरुआत अंदर से होती है, जिसके लिए कुछ बेसिक फाउंडेशन पर काम करना बेहद जरूरी है। आइए उनका 4 स्टेप स्किनकेयर रूटीन जानते हैं।
दिन भर में पीतीं हैं ढेर सारी पानी
आपने कई सिलेब्रिटीज से भी सुना होगा कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज खूब सारा पानी पीना है। इस बात में वाकई सच्चाई है। रुजुता भी बताती हैं कि वो दिन में खूब सारा पानी पीती हैं। इसके लिए वो तेज प्यास लगने का इंतजार नहीं करतीं, बल्कि पानी अपने आसपास ही रखती हैं ताकि जब भी हो सके वो खुद को हाइड्रेट कर सकें।
जल्दी सोना है ग्लोइंग स्किन का राज
रुजुता कहती हैं वो हमेशा कोशिश करती हैं कि रात को जल्दी सोने चली जाएं। कोई इमरजेंसी या ट्रेवलिंग ना हो तो वो रात में साढ़े नौ से दस बजे के बीच जरूर सो जाती हैं। दरअसल स्किन खुद को रात में ही रिपेयर करने का काम करती है, इसलिए इसे 'ब्यूटी स्लीप' भी कहा जाता है। वहीं जब आप देर रात तक जागती हैं तो स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, नींद सही नहीं आती जिससे डल स्किन, पिंपल, डार्क सर्कल और झुर्रियों जैसी प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं।

एक्सरसाइज है लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि वो नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं। वर्किंग विमेन होने के चलते वो कोशिश करती हैं कि उनकी एक्सरसाइज सुबह 9 बजे तक कंप्लीट हो जाए। रेगुलर एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे फेस तक ज्यादा ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं। साथ ही पसीने से जरिए टॉक्सिंस भी रिमूव होते हैं और ये सभी चीजें मिलकर स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाती हैं।
स्किनकेयर रूटीन के चक्कर में नहीं पड़तीं
आखिर में रुजुता ने जो बात कही है, वो सभी के लिए जानना बहुत जरूरी है। कहीं ना कहीं हम सभी सोशल मीडिया या इंटरनेट पर कहीं देखा गया कोई भी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर देते हैं। रुजुता कहती हैं कि वो ऐसे चक्करों में बिल्कुल नहीं पड़तीं, खासतौर से एंटी एजिंग का दावा करने वाले रूटीन से वो बचती हैं। हम सभी को कहीं ना कहीं समझना चाहिए कि बहुत ज्यादा चीजें भी कई बार नुकसान कर सकती हैं और कोई चीज जो बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर दावा कर रही है, उससे तो बचना ही बेहतर है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




