मानसून में रूखी हो गई है त्वचा? हफ्ते में 2 बार ऐसे लगाएं मसूर दाल का फेस पैक, मिलेगी सॉफ्ट स्किन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बरसात होने के बाद हवा में भले ही नमी आ जाती है लेकिन चेहरे पर ड्राईनेस होने लगती है। रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह की क्रीम लगाते हैं लेकिन कोई असर नहीं होता। अगर आप भी परेशान हो चुकी हैं, तो अब मसूल दाल का फेस पैक ट्राई करके देखें।

red masoor dal face pack for dry skin

बारिश के मौसम में हवा में नमी जरूर रहती है, लेकिन कई लोगों की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। मौसम में होने वाले बदलाव का असर स्किन पर साफ नजर आता है। कई बार चेहरे पर सफेद पपड़ी जैसी परत, रूखापन और खिंचाव महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग कई तरह की क्रीम या तेल लगाना शुरू कर देते हैं और पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स या फेशियल लेने लगते हैं। अगर आप भी बरसात में होने वाली ड्राई स्किन से परेशान हो चुकी हैं, तो उसके लिए खर्चा करना बंद कर दें। घर पर रखी मसूर दाल से फेस पैक बनाकर हफ्ते में 2 बार लगाएं। महीनेभर में आपको रूखापन से छुटकारा मिल जाएगा और त्वचा खिली-खिली दिखेगी। चलिए बताते हैं इस पैक को बनाने और लगाने का सही तरीका।

मसूर दाल कैसे है फायदेमंद

मसूर दाल प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मददगार होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन स्किन की ऊपरी परत को मजबूती देता है और विटामिन-खनिज त्वचा की कोशिकाओं को अंदर से मजबूज बनाने में मदद करते हैं। दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डेड स्किन, गंदगी को हटाकर निखार लाते हैं।

फेस पैक बनाने का सही तरीका

2 चम्मच मसूल दाल को 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। जब दाल अच्छे से गली हुई महसूस हो तब 1 कटोरी दूध के साथ मिक्स करें और मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को कटोरी में निकाल लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 चम्मच रोज वाटर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर मिक्स करें। इस तरह से आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाएगा।

कब और कैसे लगाएं ये पैक

सबसे पहले चेहरे को साफ करें और फिर इस फेस पैक को लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब फेस पैक पूरी तरह से सूख जाए तब सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाते हुए मसाज करें और इसे छुड़ाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें और कोई साबुन या फेस वॉश न लगाएं। इससे आपके चेहरे पर निखार दिखेगा और ड्राईनेस भी कम होगी।

पिंपल्स की समस्या के लिए पैक

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स ज्यादा निकल रहे हैं, तो उसके लिए भी मसूर दाल का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इससे पिंपल्स कम हो सकते हैं और दाग-धब्बे भी साफ हो सकते हैं। 2 चम्मच मसूर दाल को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह बारीक पीसकर उसमें 1 चम्मच दूध, चुटकीभर हल्दी और कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। इससे पिंपल्स में राहत मिलेगी। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और मुंहासे या दाने कम होंगे। पैक को हटाने के बाद कोई मॉइश्चराइजर लगाएं।

पैच टेस्ट जरूर करें

मसूर दाल का फेस पैक वैसे तो नेचुरल इंग्रेडिएंट्स के साथ आप लगा रहे हैं लेकिन सभी की स्किन अलग होती है, तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की खुजली या जलन होने पर धो लें। ड्राईनेस ज्यादा हो तो किसी स्किन डॉक्टर से मिलें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।