डाई लगाने की जरूरत नहीं! मेंहदी में ये 5 चीजें मिला लें, लाल की जगह काला रंग आएगा
DIY Black Hair Mehndi Colour: सफेद बाल कवर करने के लिए क्या आप भी केमिकल वाली डाई लगाते हैं? इसकी जगह मेंहदी ट्राई करें। इसमें ये 5 चीजें मिला लेंगे, तो नेचुरली काला रंग आएगा।

आजकल सफेद बालों की समस्या बड़ी आम हो गई है। पहले तो एक उम्र के बाद ही बाल ग्रे होते थे, लेकिन अब समय से पहले ही ये सफेद होने लगे हैं। ऐसे में लोग हेयर कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें मौजूद केमिकल्स बालों को काफी डैमेज पहुंचाते हैं। इसलिए कई लोग नेचुरल ऑप्शन जैसे कि मेंहदी का भी सहारा लेते हैं। मेंहदी पाउडर बालों को कलर भी करता है और उन्हें पोषण भी देता है। हालांकि इससे बालों का कलर हल्का लाल या नारंगी आता है, काला तो बिल्कुल नहीं आता। यही वजह है कि कई लोग बालों में मेंहदी लगाना पसंद नहीं करते क्योंकि उन्हें इसका कलर अच्छा नहीं लगता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेंहदी पाउडर में कुछ चीजें मिलाकर आप बालों को काला या डार्क ब्राउन शेड भी दे सकते हैं? आइए जानते हैं कैसे।
काले रंग के लिए मेंहदी पाउडर में मिलाएं ये चीजें
अगर आपको मेहंदी से आने वाला लाल या नारंगी रंग पसंद नहीं है, तो इसका घोल बनाते हुए आप कुछ चीजें एड कर सकते हैं। ये चीजें मिलाने से बालों को काला या डार्क ब्राउन शेड मिलता है। इसके लिए इन चीजों को सही अनुपात में मिलाना बेहद जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आप 200 ग्राम मेंहदी पाउडर ले रहे हैं, तो उसके लिए 20 ग्राम कॉफी पाउडर, 6 लौंग, 4 चम्मच चायपत्ती का पाउडर, 4 तेज पत्ता और दो चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत होगी। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाना कैसे है।
काले बालों के लिए बनाएं मेहंदी का घोल
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही में मेंहदी का पाउडर लें। इसमें कॉफी पाउडर एड करें और चायपत्ती को पीसकर उसका पाउडर बना लें और छानकर मेंहदी में मिलाएं। इसके बाद तवे पर लौंग को हल्का सा सूखा भून लें, फिर इसे पीसकर एक पाउडर बना लें। इसी तरह तेजपत्ता को तवे पर रोस्ट कर के जला लें, फिर उसका भी पाउडर बनाएं और मेंहदी में मिला दें। लास्ट में हल्दी पाउडर को तवे पर काला होने तक भून लें और उसे भी मिक्स कर दें।
कम की टिप: मेंहदी का घोल तेज गर्म पानी से बनाएं। जितना गर्म पानी होगा, मेंहदी का रंग उतना ही जल्दी एक्टिवेट होगा। अब मेंहदी के घोल को रातभर के लिए या 6-7 घंटे के लिए लोहे की कढ़ाही में यूँ ही रखा रहने दें।
कितने घंटे और कैसे लगानी है मेंहदी
मेंहदी हमेशा साफ बालों में अप्लाई करें। इसे लगाकर लगभग 2 घंटे के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से वॉश कर लें। आपको तुरंत शैंपू नहीं करना है, वरना मेंहदी का रंग नहीं आएगा। बाल सूखने पर आप कोई भी तेल लगा सकते हैं, ताकि वो ज्यादा ड्राई ना हों। फिर अगले या एक दिन छोड़कर शैंपू कर लें।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


