नाखून नहीं बढ़ रहे और बार-बार टूट रहे हैं? गुनगुने पानी में घोलकर लगा लो, हफ्तेभर में दिखेगा असर
नाखून लड़कियों के हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। आजकल महिलाएं नाखून बढ़ाकर ट्रेंडी नेल आर्ट बनवाती हैं लेकिन अगर आपके नेल्स नहीं बढ़ते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक असरदार नुस्खा लेकर आए हैं।

लड़कियों के हाथों की ब्यूटी उनके नाखूनों से भी होती है। हाथ के नाखून लंबे और शेप में हो तो नेल पॉलिश लगाकर उन्हें और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। सभी महिलाओं को लंबे नाखून रखना पसंद होता है और इसके लिए वह कई तरीके अपनाती हैं, लेकिन कभी बर्तन धोते या किचन का कोई और काम करते हुए ये टूट जाते हैं। नाखून टूटने या कटने से उनका शेप बिगड़ जाता है और फिर इन्हें पूरा ही काटना पड़ता है। अगर आप भी नाखूनों को जल्दी बढ़ाना चाहती हैं और कोई केमिकल या दवाई का सहारा नहीं लेना चाहतीं, तो सिर्फ गुनगुने पानी में एक चीज मिलाकर लगाएं। इसे लगाने से हफ्तेभर में आपको फर्क दिखेगा।
- क्यों टूट जाते हैं नाखून
नाखूनों के जल्दी टूटने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह है उनकी सही देखभाल न करना। इसके अलावा शरीर में आयरन, बायोटिन और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी नाखूनों को कमजोर बना देती है। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी नाखूनों को नुकसान पहुंचाता है। बार-बार साबुन लगना, सैनिटाइजर का अधिक उपयोग या लंबे समय तक पानी में काम करने से नाखूनों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। इससे वे सूखे और कमजोर होकर आसानी से टूटने लगते हैं।
- बढ़ाने के लिए क्या है तरीका
अगर आप अपने नाखून जल्दी बढ़ाना चाहती हैं, तो इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट या केमिकल की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक आसान घरेलू तरीका अपनाकर आप नाखूनों को मजबूत और हेल्दी बना सकती हैं। इसके साथ बस इतना ध्यान रखना होगा कि नाखूनों की सही देखभाल भी नियमित रूप से की जाए। इसके लिए आपको सिर्फ जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल लेना है। सबसे पहले हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल लें और उससे नाखूनों व उनके आसपास की त्वचा की धीरे-धीरे मसाज करें। करीब 5 मिनट तक मसाज करने से नाखूनों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे उनकी ग्रोथ तेज होने लगती है। साथ ही ऑलिव ऑयल नाखूनों को जरूरी नमी और पोषण देता है, जिससे वे मजबूत बनते हैं और जल्दी टूटते नहीं हैं।
- नाखूनों पर लगाएं ये घोल
मसाज करने के तुरंत बाद आपको आधा गिलास गुनगुना पानी लेना है और इसमें 4-5 चम्मच जिलेटिन पाउडर (Gelatin Powder) को मिक्स करना है। अब इस पैक को नाखूनों और उसके आस-पास की स्किन पर लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दीजिए। इससे आपके नाखून बढ़ेंगे भी और मजबूत भी होंगे। इस घोल को लगाने के बाद करीब 3-4 घंटे तक नाखूनों पर पानी नहीं पड़ना चाहिए। आप चाहे तो इस घोल को रात में लगाकर छोड़ें और फिर सोएं। इससे रातभर नाखूनों पर पानी नहीं पड़ेगा। इस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं और आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


