राउंड एंड चबी फेस गर्ल इन हेयरस्टाइल को करें अवॉएड, नहीं तो चेहरा दिखेगा हैवी

Feb 07, 2026 10:53 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hairstyle mistakes with round & chubby face: चेहरा राउंड शेप का है और साथ में फेस पर फैट भी रहता है तो हेयरस्टाइल की मिस्टेक से बचें। गलत हेयरस्टाइल आपके फेस को और ज्यादा हैवी और मोटा दिखाएगी तो वहीं सही हेयरस्टाइल से आपका फेस पतला भी दिख सकता है। 

राउंड एंड चबी फेस गर्ल इन हेयरस्टाइल को करें अवॉएड, नहीं तो चेहरा दिखेगा हैवी

राउंड एंड चबी फेस दिखने में क्यूट रहता है। लेकिन इस तरह के फेस के साथ काफी सोच-समझकर स्टाइलिंग करनी पड़ती है। नहीं तो जरा सी गलती फेस को और भी ज्यादा हैवी दिखाने लगती है। अब आप सोचती होंगी कि कुछ एक्ट्रेसेज के फेस भी राउंड शेप हैं लेकिन फिर भी वो गॉर्जियस दिखती हैं, तो इसका कारण सही हेयरस्टाइल है। चेहरे के फेस को डिफाइन करने में हेयरस्टाइल काफी मदद करती है। इमेज कोच डिम्पी ने चबी एंड राउंड फेस के लिए हेयरस्टाइल गाइड का वीडियो शेयर किया है। जिसमे बताया गया है कि किस तरह की हेयरस्टाइल से ऐसी लड़कियों को बचना चाहिए।

राउंड एंड चबी फेस पर भूलकर भी ना बनाएं ये हेयर स्टाइल

सेंटर पार्टेड हेयर

अगर आपका फेस राउंड एंड चबी है तो कभी भी सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल ना बनाएं। साथ ही सेंटर पार्टेड और स्ट्रेट हेयरस्टाइल को बनाने से बचे क्योंकि इसमे फेस और भी ज्यादा राउंड दिखने लगता है।

चिन लेंथ वाले बॉब और ब्लंट कट

अगर आप शार्ट हेयर रखने की शौकीन हैं तो चिन लेंथ बिल्कुल ना रखें। और, साथ ही चिन लेंथ में बॉब कट ब्लंट हेयर रखने से अवॉएड करें। इस तरह ही हेयरस्टाइल से चेहरा और भी ज्यादा हैवी दिखने लगता है।

बिना फ्रंट लेयर के टाइट पोनी या बन

अगर आपके फेस पर फैट ज्यादा और शेप भी राउंड है तो बगैर लेयर वाली हेयरस्टाइल के फ्रंट से बिल्कुल टाइट पोनी टेल या फिर टाइट बन बनाने की गलती ना करें। इससे चेहरा और भी ज्यादा चौड़ा दिखने लगता है। साथ ही हैवी भी हो जाता है।

हैवी स्ट्रेट बैंग्स वाले हेयरस्टाइल

बैंग्स पसंद करती हैं तो बिल्कुल घने बालों वाले हैवी स्ट्रेट बैंग्स की कटिंग करवाने की गलती ना करें। इस तरह का हेयरस्टाइल आपके पूरे फोरहेड को ढंक देता है। जिससे राउंड फेस और भी ज्यादा छोटा दिखने लगता है। अगर आपको बैंग्स पसंद ही हैं तो बालों को लंबा रखने के साथ ही कुछ बालों को फ्रंट पार्टीशन के साथ बैंग्स करवाएं। जिससे कि पूरा फेस का लुक बैलेंस बना रहे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।