मॉनसून में गंदा ना रखें शरीर के ये हिस्से! नहीं तो होगा फंगस का अटैक
Monsoon Care Tips: बारिश के सीजन में ज्यादा पसीना होता है, नतीजा शरीर में चिपचिपापन और नमी रहती है, जिससे फंगल तेजी से पनपते हैं। इस दौरान शरीर के इन हिस्सों की सफाई का खास ध्यान रखें, नहीं तो फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है।

मॉनसून के दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ये सफाई केवल घर और रसोई तक नहीं होनी चाहिए बल्कि आपके शरीर की जरूरी है। काफी सारे लोग नहाते तो रोज हैं लेकिन फिर भी बॉडी के कुछ खास हिस्सों को इग्नोर कर देते हैं। जहां पर पसीना और नमी मिलकर फंगल इंफेक्शन, बदबू पैदा कर सकता है। इन हिस्सों की रोजाना सफाई जरूरी है जिससे किसी भी तरह के दाद-खाज, खुजली, फंगल इंफेक्शन से खुद को बचाया जा सके। प्राइवेट पार्ट्स और उसके आसपास की सफाई के साथ ही इन हिस्सों की सफाई का भी खास ध्यान रखें।
कान के पीछे का हिस्सा
कान के पीछे का हिस्सा यानी इयरलोब के नीचे पीछे की तरफ वाले हिस्से को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। जबकि यहां पर गंदगी और मैल जमा होती है। इसे साफ करना जरूरी है। केवल कान के पीछे ही नहीं बल्कि कान में बनी परतों को साफ करना जरूरी है नहीं तो बारिश में यहां पर फंगस पैदा होने लगती है। नहाने के बाद साफ कपड़े से इन हिस्सों को रगड़कर साफ करें तो पानी के साथ जमा मैल भी निकल जाती है।
वहीं महिलाएं जो कानों में ईयररिंग्स पहनती हैं उन्हें बारिश के दिनों में टॉप्स के पेंच खोलकर जरूर सफाई करनी चाहिए। इस जगह पर नमी की वजह से फंगस लगने का डर रहता है। जिससे खुजली और दर्द होता है।
नाभि की सफाई
बारिश के दिनों में नाभि की सफाई जरूरी है। इस जगह पर थोड़ा सा हाइड्रोजन पराक्साइड कॉटन में लगाकर साफ करें। ऐसा करने से आने वाली बदबू और मैल दोनों साफ हो जाती है।
अंगूठी के आसपास की स्किन
उंगलियों में रिंग पहनते हैं तो उसके आसपास की स्किन को मॉनसून सीजन में जरूर साफ और सूखा रखें। बेकिंग सोडा की मदद से रिंग के नीच की स्किन और आसपास की स्किन को साफ कर दें। जिससे ये जगह सूखी रहे और रिंग की वजह से वहां नमी इकट्ठा होकर फंगल इंफेक्शन ना पैदा करे।
पैरों के अंगूठे
बारिश के मौसम में लोगों को अक्सर पैर के अंगूठे में फंगल इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इससे निपटने के लिए जरूरी है कि नाखूनों के आसपास की सफाई रखें और रोजाना नहाने के बाद साफ-सूखे कपड़े से पोंछकर इसे डिसइंफेक्ट करें। माउथवॉश को किसी छोटे बर्तन में लेकर अंगूठे को उसमे पांच मिनट डुबोने से नाखूनों में फंगस लगने की समस्या जल्दी नहीं होती।
ब्रेस्ट के नीचे का एरिया
महिलाओं को ब्रेस्ट के नीचे के एरिया की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। लगातार ब्रा पहनने और पसीना जमने की वजह से इस जगह पर फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा अच्छी तरह से सूखी ब्रा पहननी चाहिए और साबुन से सफाई के साथ ही सूखे कपड़े से पोंछकर पाउडर छिड़क लेना चाहिए। जिससे यहां पर बैक्टीरिया की ग्रोथ पसीने की वजह से ना हो।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


