
बिकिनी एरिया के अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, कालापन भी होगा दूर
प्राइवेट पार्ट को क्लीन रखना हमारी बड़ी जिम्मेदारी होती है। प्यूबिक हेयर को रिमूव करने के लिए अक्सर महिलाएं दर्द भरी वैक्सिंग या रेजर वाला ऑप्शन चुनती है। लेकिन आप कुछ घरेलू तरीकों से अनचाहे बालों को हटवा सकती हैं और इसमें दर्द नहीं होगा।
शरीर के कई हिस्सों में अनचाहे बाल होते हैं और उन्हें महिलाएं समय-समय पर वैक्सिंग की मदद से हटवा लेती हैं। प्राइवेट पार्ट को साफ-सुथरा रखना भी खास जिम्मेदारी है और ऐसे में कई लोग बिकिनी हेयर वैक्सिंग कराते हैं। लेकिन बिकिनी हेयर वैक्स किसी जानलेवा दर्द से बिल्कुल कम नहीं होता। कई लोग वजाइना के आस-पास वाले बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उससे कालापन होने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिकिनी हेयर हटवा सकती हैं। इसमें दर्द कम होगा और कालापन भी दूर करने में ये तरीके मदद करेंगे।
पहला तरीका- आप वजाइना हेयर रिमूव करने के लिए छोटी कैंची का इस्तेमाल कर सकती हैं। वजाइना के बाल छोटी कैंची से आसानी से कट और साफ हो जाते हैं। ऐसे में कोई एलर्जी या इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहता। आप इलेक्ट्रॉनिक रेजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
शहद वाला नुस्खा- शहद को किसी बर्तन में हल्का गर्म करें और उसमें ग्लिसरीन मिक्स करें। अब इस पेस्ट को वजाइना के आस-पास के बालों में लगाएं। जींस के कपड़े से पट्टी बनाएं और फिर शहद लगी हुई जगह पर लगाकर हल्के हाथों से खींच दें। इस तरीके से बाल भी निकल जाएंगे और ज्यादा दर्द नहीं होगा।
फेस क्रीम- डी टैन वाली फेस क्रीम लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर रेजर या वीट वाली स्ट्रिप से क्लीन करें। डीटैन क्रीम से बाल भी साफ होते हैं और कालापन भी दूर हो जाता है।
आटे-दही का पेस्ट- 1 स्पून आटे में 2 चम्मच बेसन और दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को प्यूबिक हेयर पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूखने लगे, तब रगड़कर बाल साफ करें। आप किसी मोटे कपड़े से भी रगड़ सकते हैं।
एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में पपीता का गूदा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे प्यूबिक एरिया पर लगाकर 25 मिनट के लिए छोड़ें। फिर रगड़कर या स्ट्रिप की मदद से क्लीन करें। एलोवेरा जेल बाल साफ करेगा और सॉफ्टनेस भी लाएगा।
पैच टेस्ट- वजाइना की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, ऐसे में कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। कोई समस्या होने पर फौरन स्किन डॉक्टर से संपर्क करें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




