
खूबसूरती का देसी फॉर्मूला: रागी से पाएं चमकती त्वचा, ऐसे लगाएं चेहरे पर!
संक्षेप: रागी एक प्राकृतिक स्किन केयर सुपरफूड है जो त्वचा को अंदर से पोषण देने के साथ उसकी चमक और बनावट में सुधार करता है। इसके पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और जवां बनाए रखने में कारगर माने जाते हैं।
रागी जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन E और आयरन त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं और उसे नेचुरल ग्लो प्रदान करते हैं। रागी की खास बात यह है कि यह हर तरह की स्किन- ड्राई, ऑयली, सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन- सबके लिए उपयुक्त है। यह त्वचा पर जमा गंदगी, टैनिंग और डेड स्किन को धीरे से हटाते हुए स्किन को साफ, मुलायम और चमकदार बनाती है। वहीं इसका एंटी-एजिंग प्रभाव फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है। आजकल चेहरे पर नेचुरल और केमिकल-फ्री चीजें लगाने का चलन बढ़ा है, ऐसे में रागी एक आसान और असरदार विकल्प बनकर उभरी है। घर पर तैयार किए गए रागी फेस पैक स्किन पर सुरक्षित असर दिखाते हैं और लंबे समय तक सौंदर्य बनाए रखते हैं।

रागी के स्किन के लिए फायदे
- एंटी-एजिंग गुण: अमीनो एसिड झुर्रियां कम करते हैं और स्किन को टाइट रखते हैं। कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है।
- स्किन ब्राइटनिंग: एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा का रंग निखारते हैं। पिगमेंटेशन और डलनेस कम होती है।
- एक्ने और ऑयल कंट्रोल: एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एक्ने और रेडनेस को soothe करते हैं। ओवर ऑयल प्रोडक्शन कम करता है।
- एक्सफोलिएशन: रागी एक हल्का स्क्रबर बन जाता है जो डेड स्किन हटाता है। पोर्स को अनक्लॉग कर स्किन को स्मूद बनाता है।
- मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेशन: विटामिन E स्किन में नमी बनाए रखता है। बेजान और रूखी त्वचा को पोषण देता है।
चेहरे पर रागी कैसे लगाएं?
- रागी और दही फेस पैक: रागी पाउडर में थोड़ा दही और शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें और 15–20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, बाद में धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
- रागी और गुलाबजल क्लीनअप: रागी में गुलाबजल मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, फिर 10 मिनट छोड़कर धो लें। यह ऑयल कंट्रोल, एक्ने में राहत और पोर्स की सफाई में कारगर है।
- रागी और दूध एंटी-एजिंग पैक: रागी में थोड़ा दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 15–20 मिनट के लिए लगाकर थोड़ दें। इससे त्वचा में कसावट आती है और निशान भी कम होते हैं।
नोट- हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है इसलिए चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




