Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीnatural remedy to cover gray hair ayurvedacharya suggest triphala powder for hair
कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं तो आयुर्वेदाचार्य ने बताया सुधारने का सरल तरीका

कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं तो आयुर्वेदाचार्य ने बताया सुधारने का सरल तरीका

संक्षेप:

Ayurveda Remedy To Turn Gray hair In Black: बालों के कम उम्र में ही तेजी से सफेद होने की वजह से परेशान हो गई हैं तो आयुर्वेदाचार्य तन्मय गोस्वाल के बताए इस खास लेप को लगाएं। बालों के सफेद होने के साथ ही बालों के कमजोर, बेजान होने की समस्या का भी हो जाएगा समाधान।

Dec 05, 2025 03:30 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आयुर्वेद में हर समस्या का इलाज बताया गया है। आयुर्वेदाचार्य तन्मय गोस्वाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि जिन लोगों को कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाने की समस्या परेशान करती हैं। उन्हें अपने बालों को काला करने और बाकी बालों को सफेद होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए। बालों का कम उम्र में सफेद होना कई लोगों की समस्या है। इन सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग केमिकल वाले कलर लगा लेते हैं। जिसकी वजह से जो बाल सफेद नही है वो भी सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसलिए सफेद बालों को छिपाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल वाले कलर लगाने की बजाय आयुर्वेदाचार्य का बताया ये लेप लगाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सफेद बालों को कवर करने के लिए लगाएं त्रिफला

सफेद बालों की समस्या से परेशान रहते हैं तो आयुर्वेदाचार्य ने बहुत ही सिंपल सी रेमेडी शेयर की है। आंवला, हरण और बहेड़ा के फलों का पाउडर बनाकर तैयार त्रिफला चूर्ण को ले आएं। अब इस पाउडर को लोहे की कड़ाही में भिगो दें। त्रिफला पाउडर को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और इसे लोहे की कड़ाही में सात से आठ घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह ये घोल बालों की जड़ों में लगा लें। करीब तीन से चार घंटे बाद बालों को पानी से धोकर साफ कर लें। त्रिफला पाउडर बालों को धीरे-धीरे काला करने के साथ ही बालों को मजबूत भी बनाएगा।

त्रिफला बालों में लगाने के फायदे

त्रिफला पाउडर में आंवला की मात्रा होती है। जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला बालों को काला करने के साथ ही मजबूत बनाने में मदद करता है। त्रिफला बालों की सफेदी दूर करने के साथ ही उन्हें मजबूती भी देता है। जिससे हेयर फॉल रुकता है और कमजोर,रूखे और बेजान हो रहे बालों की समस्या भी धीरे-धीरे खत्म होती है। तो अगली बार बालों में केमिकल वाले कलर लगाने की बजाय हर्बल और पूरी तरह से नेचुरल त्रिफला पाउडर को बालों में लगाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।