
Hair Growth Tips: चिया सीड्स से पाएं घने और मजबूत बाल! ऐसे करें इस्तेमाल
चिया सीड्स सिर्फ सेहत ही नहीं, बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर चिया सीड्स सही तरीके से लगाने पर हेयर ग्रोथ तेज करने में मदद कर सकते हैं।
आजकल बालों का झड़ना, पतलापन और धीमी हेयर ग्रोथ एक आम समस्या बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और पोषण की कमी का सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में लोग केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं उपायों में से एक है चिया सीड्स जो पोषण से भरपूर सुपरफूड माना जाता है।
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, आयरन, जिंक, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करने, स्कैल्प की सूजन कम करने और नई हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।
अगर आप बिना केमिकल के बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो चिया सीड्स को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। यह अंदर से पोषण देकर बालों की सेहत को बेहतर बनाता है।
चिया सीड्स जेल हेयर मास्क
सबसे पहले 2 चम्मच चिया सीड्स को 1 कप पानी में उबालें। कुछ ही मिनटों में इसमें जेल जैसा टेक्सचर बन जाएगा। ठंडा होने के बाद इस जेल को छान लें और सीधे स्कैल्प व बालों की लंबाई पर लगाएं। इसे 30–40 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
यह मास्क हफ्ते में 1 बार लगाएं। यह ड्राइनेस, डैंड्रफ और फ्रिज को कम करता है और बालों में नेचुरल शाइन लाता है।
चिया सीड्स और नारियल तेल
भीगे हुए चिया सीड्स को हल्का पीसकर गुनगुने नारियल तेल में मिलाएं। इस मिश्रण से 5–7 मिनट तक स्कैल्प मसाज करें।
हफ्ते में 1-2 बार यह तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर ग्रोथ बेहतर होती है।
चिया सीड्स पानी कैसे पिएं?
बालों की ग्रोथ के लिए सबसे आसान तरीका है चिया सीड्स वाटर। 1 चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है और हेयर फॉलिकल्स तक पोषण पहुंचाता है।
नोट: चिया सीड्स को कभी भी सूखा ना खाएं, हमेशा भिगोकर या उबालकर ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपने ब्यूटी रूटीन और डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




