क्लियर स्किन: घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से हटाएं फेशियल हेयर

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

फेशियल हेयर और डेड स्किन हटाने के लिए यह आसान घरेलू उपाय ट्राई करें। किचन की चीजों से बना यह तरीका स्किन को साफ, सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है।

क्लियर स्किन: घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से हटाएं फेशियल हेयर

आजकल फेशियल हेयर और डेड स्किन हटाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नेचुरल और घरेलू उपाय बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। किचन में मौजूद साधारण चीजें ऐसा आसान और असरदार उपाय बना सकती हैं, जो स्किन को साफ करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनाएं।

नेचुरल फेस वैक्सिंग क्या है?

नेचुरल फेस वैक्सिंग एक घरेलू तरीका है, जिसमें किचन की चीजों से ही स्किन के अनचाहे बाल और डेड स्किन हटाई जाती है। यह तरीका केमिकल फ्री होता है और स्किन पर ज्यादा हार्श नहीं होता।

क्यों ट्राई करें यह तरीका?

आजकल बाजार में मिलने वाले वैक्स और क्रीम में केमिकल्स होते हैं, जो कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह तरीका ना सिर्फ अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है, बल्कि डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर नेचुरल चमक भी लाता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आप बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के घर पर ही बेहतर स्किन केयर पा सकते हैं।

सामग्री

2 चम्मच चावल

2 चम्मच चीनी

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच नारियल तेल

1 कप पानी

बनाने की विधि

  1. चावल और चीनी उबालें: सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उसमें चावल और चीनी डालें। इसे तब तक उबालें, जब तक चावल नरम ना हो जाए और मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए।
  2. पेस्ट तैयार करें: अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें।
  3. बाकी चीजें मिलाएं: अब इसमें नींबू का रस और नारियल तेल डालें और अच्छे से मिलाएं।

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें।

तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।

5–10 मिनट तक स्क्रब करें।

हल्की मसाज करते हुए इसे हटाएं, अंत में चेहरे को पानी से धो लें।

क्या फायदे हैं?

  • फेशियल हेयर हटाने में मदद करता है।
  • डेड स्किन को साफ करता है।
  • स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।
  • नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

बहुत जोर से स्क्रब ना करें।

सेंसिटिव स्किन पर पहले पैच टेस्ट करें।

हफ्ते में 1–2 बार ही इस्तेमाल करें।

नोट: यह नेचुरल फेस वैक्सिंग तरीका आसान, सस्ता और केमिकल-फ्री जरूर है लेकिन चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें और इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं या सेंसेटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से सलाह ले लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।