सफेद बालों को दें कॉफी ब्राउन कलर, 3 चीजों से बना पेस्ट करेगा कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ग्रे बालों को कलर करने के लिए हर बार बाजार की डाई या पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद कॉफी और इन 2 चीजों की मदद से आप बालों को नेचुरल रंग दे सकते हैं जो उन्हें खूबसूरत शाइन भी देगा।

Coffee Hair Dye Without Chemicals

आईने में अचानक सफेद बाल दिख जाएं, तो ज्यादातर लोग सबसे पहले हेयर डाई की तरफ ही देखते हैं। लेकिन हर कुछ हफ्तों में बालों पर केमिकल रंग लगाना हर किसी को पसंद नहीं होता। कई लोग नेचुरल तरीकों की तलाश में रहते हैं, जो बालों को रंग भी दे और उनकी खूबसूरती भी बनाए रखे।

अच्छी बात यह है कि इसके लिए हमेशा महंगी चीजों या पार्लर की जरूरत नहीं होती। आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी इस काम में मदद कर सकती हैं। यहां हम एक तरीका शेयर कर रहे हैं जो सिर्फ बालों को रंगने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें थोड़ा ज्यादा चमकदार और भरा हुआ दिखाने में भी अच्छा हो सकता है।

कॉफी हेयर डाई बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस आसान नुस्खे के लिए आपको कॉफी, मेहंदी पाउडर और चाय पत्ती चाहिए।

कैसे बनाएं?

  1. चाय का पानी: सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमें चाय पत्ती डालें। इसे अच्छी तरह उबाल लें ताकि पानी का रंग गहरा हो जाए। अब इसे छानकर थोड़ा ठंडा होने दें। यही पानी डाई तैयार करने में इस्तेमाल होगा।
  2. डाई का मिश्रण: एक कटोरे में मेहंदी पाउडर लें और इसमें कॉफी पाउडर मिला लें। अब धीरे-धीरे चाय का पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। पेस्ट ना बहुत पतला हो और ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।
  3. कुछ देर के लिए रखें: पेस्ट तैयार होने के बाद इसे ढककर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इससे सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएंगी और रंग बेहतर तरीके से निकलकर आएगा।

बालों में कैसे लगाएं?

  • बालों को सुलझा लें और छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
  • अब जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक यह पेस्ट लगाएं।
  • कोशिश करें कि हर हिस्सा अच्छी तरह ढक जाए।

कितनी देर तक लगा रहने दें?

मिश्रण को लगभग दो से तीन घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। उसी दिन शैंपू करने से बचें, 1-2 दिन बाद कर सकते हैं।

कॉफी हेयर डाई लगाने के फायदे

  1. नेचुरल कलर: यह सफेद बालों को हल्का भूरा रंग देने में मदद करती है।
  2. बाल दिखते हैं शाइनी: कॉफी और मेहंदी का पेस्ट बालों में चमक लाने में मदद करता है।
  3. केमिकल फ्री: जो लोग बार-बार बाजार की डाई नहीं लगाना चाहते, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

नोट: यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।