Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीnarak chaturdashi 2025 apply 3 types of ubtan on roop chaudas 2025 to get parlour like facial glow on skin
रूप चौदस पर लगाएं ये 3 उबटन, त्वचा पर दिखेगा पार्लर वाले फेशियल का निखार

रूप चौदस पर लगाएं ये 3 उबटन, त्वचा पर दिखेगा पार्लर वाले फेशियल का निखार

संक्षेप: Roop Chaudas Ubtan : रूप चौदस तक घर की महिलाएं दिवाली की साफ-सफाई लगभग खत्म कर चुकी होती है। जिसके बाद इस खास दिन घर की महिलाएं शरीर पर उबटन लगाकर उसे साफ करती हैं। अगर आप भी दिवाली पर पार्लर के फैशियल वाली ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो इस रूप चौदस घर बैठे बनाकर लगाएं ये 3 खास उबटन।

Sat, 18 Oct 2025 07:45 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रूप चौदस 2025 दीपावली 2025 के पांच दिवसीय उत्सव का दूसरा दिन होता है। रूप चौदस को नरक चतुर्दशी 2025 (Narak Chaturdashi 2025) और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। बता दें, इस साल रूप चौदस 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन को खास तौर पर सौंदर्य और शरीर की शुद्धि से जोड़ा जाता है। दरअसल, रूप चौदस तक घर की महिलाएं दिवाली की साफ-सफाई लगभग खत्म कर चुकी होती है। जिसके बाद इस खास दिन घर की महिलाएं शरीर पर उबटन लगाकर उसे साफ करती हैं। जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक और तन-मन दोनों तरोताजा हो जाते हैं। अगर आप भी दिवाली पर पार्लर के फैशियल वाली ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो इस रूप चौदस घर बैठे बनाकर लगाएं ये 3 खास उबटन।

चंदन और हल्दी से बना उबटन

सामग्री

-2 चम्मच चंदन पाउडर

-1 चम्मच हल्दी

-2 चम्मच दूध या गुलाब जल

-1 चम्मच शहद

चंदन और हल्दी का उबटन बनाने की विधि

चंदन और हल्दी का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। तय समय बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस उबटन में मौजूद चंदन त्वचा को ठंडक देकर दाग-धब्बे हटाता है जबकि हल्दी एंटी-बैक्टीरियल है और शहद त्वचा को नमी देता है, जिससे त्वचा में चमक आती है।

बेसन और दही का उबटन

सामग्री

-2 चम्मच बेसन

-1 चम्मच दही

-1/2 चम्मच नींबू का रस

-चुटकी भर हल्दी

बेसन और दही का उबटन बनाने की विधि

बेसन और दही का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाते हुए उसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद तय समय बाद उबटन को हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। बता दें, इस उबटन को चेहरे पर लगाने से इसमें मौजूद बेसन त्वचा की अशुद्धियां और अतिरिक्त तेल को हटाता है जबकि दही त्वचा को सॉफ्ट बनाकर नींबू त्वचा की रंगत निखारने का काम करता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का उबटन

सामग्री

-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

-1 चम्मच गुलाब जल

-1 चम्मच एलोवेरा जेल

-1/2 चम्मच शहद

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का उबटन बनाने की विधि

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। बात अगर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से मिलने वाले फायदों की करें तो उबटन में मौजूद मुल्तानी मिट्टी त्वचा को डीप क्लींज करती है जबकि गुलाब जल त्वचा को फ्रेशनेस और एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करके चमक बढ़ाने का काम करता है।

उबटन लगाने से पहले बरतें ये सावधानियां

-उबटन लगाने से पहले त्वचा को साफ करें।

-संवेदनशील त्वचा पर उबटन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

-उबटन को ज्यादा देर तक चेहरे पर लगाकर न छोड़ें।

-सप्ताह में इन उबटन का 2-3 बार उपयोग करें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।