सफेद बालों को ब्राउन करने में असरदार है ये नेचुरल कलर, मात्र 3 चीजों से बनाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बढ़ती उम्र के साथ  चांदी जैसे सफेद दिख रहे बालों को छिपाने की मशक्कत और ऊपर से बालों को बचाने की चिंता। ऐसे में ये 3 चीजों से बना नेचुरल हेयर कलर बालों को केमिकल से बचाएगा और गहरा भूरा रंग भी देगा। जानें कैसे बनाएं

most effective hair color
सफेद बालों को गहरा भूरा रंग देने वाला असरदार नेचुरल हेयर कलर

जिनके भी सफेद बाल हैं, उन्हें पता है कि चांदी जैसी सफेदी किसी भी घरेलू नुस्खे से आसानी से नहीं जाती। बालों को बचाने के लिए कई तरह के नेचुरल कलर ट्राई करती हैं लेकिन ये सफेद बालों को पूरी तरह से ब्राउन नहीं बना पाते या इतनी जल्दी छूट जाते हैं कि बहुत जल्दी-जल्दी इनका इस्तेमाल करना पड़ जाता है। अब अगर आप भी सफेद बालों को छिपाने के लिए हर रोज स्ट्रगल करते रहते हैं तो ये सबसे असरदार नेचुरल हेयर कलर बनाने का तरीका जान लें। जो बालों को बड़े ही आसानी से सफेद से भूरे रंग का शेड देगा और बालों की सुंदरता बनाकर रखेगा। चलिए जानें किन 3 चीजों की मदद से ये नेचुरल हेयर कलर बनकर तैयार हो जाएगा।

सफेद बालों को ब्राउन शेड देगा ये नेचुरल हेयर कलर

किसी भी उम्र में सफेद हो चुके बालों को नेचुरल ब्राउन शेड देना है तो सबसे ज्यादा नेचुरल ये 3 इंग्रीडिएंट्स हैं। इन तीनों की सही मात्रा मिलाकर बनाएं नेचुरल हेयर कलर-

एक तिहाई हिना पाउडर

दो तिहाई कप इंडिगो पाउडर

एक चम्मच आंवला पाउडर

गर्म पानी जरूरत के मुताबिक

नेचुरल हेयर कलर कैसे बनाएं

  • सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की शुद्ध हिना पाउडर को खरीदें और इसका एक तिहई हिस्सा लें।
  • अब इस हिना पाउडर में गर्म पानी डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • इसी पेस्ट में आंवला पाउडर को भी मिला लें। लोहे की कड़ाही या किसी भी बर्तन में इसे भिगोकर 5 से ज्यादा घंटों के लिए छोड़ दें।
  • 5 घंटे बाद जब ये अच्छी तरह से फूलकर अपना कलर छोड़ दे फिर इसमे इंडिगो पाउडर मिलाना है।
  • जिस वक्त बालों में कलर लगाना है उसी समय दो तिहाई मात्रा में इंडिगो पाउडर को लेकर गर्म पानी में पेस्ट बनाएं।
  • ध्यान रखें कि इंडिगो पाउडर को पानी में भिगोकर पहले से नहीं रखना है। इसका कलर काफी तेजी से निकलता है और ज्यादा देर पानी में नहीं भिगोना चाहिए।
  • कलर अप्लीकेशन के समय ही इसे पानी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर मेहंदी वाले घोल में इंडिगो के तैयार पेस्ट को डालकर मिक्स कर लें।

बालों पर कलर लगाने का सही तरीका

  • जब भी बालों पर मेहंदी लगानी हो तो बाल बिल्कुल साफ, सूखे होने चाहिए। सफेद बालों वाले हिस्से को सबसे पहले कलर से कवर करें और फिर नीचे तक जाएं। सारी सफेद बालों की जड़ों पर इस कलर को लगाकर मात्र एक से डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। साधारण मेहंदी की तरह इसे चार घंटे छोड़ने की जरूरत नहीं। एक से डेढ़ घंटे बाद ही बालों को साफ पानी से धो लें।
  • इंडिगो मेहंदी लगाने के कम से कम दो दिन बाद बालों में शैंपू करना चाहिए। ये सफेद बालों को गहरा भूरा रंग देने में मदद करती है और तेजी से सफेद बालों को छिपाती है। इंडिगो की मात्रा और शुद्धता ज्यादा अच्छा रिजल्ट बालों पर देगा।
  • हालांकि बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीसफेद बालों को ब्राउन करने में असरदार है ये नेचुरल कलर, मात्र 3 चीजों से बनाएं