शैंपू से पहले सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें ये 4 चीज, लंबे-घने और काले हो जाएंगे बाल!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hair Care Home Remedies: बालों की हेल्थ पूरी तरह खराब हो गई है तो केमिकल्स से ब्रेक लें और ये घरलू नुस्खा एक बार ट्राई कर के देखें। सरसों के तेल में आपको महज 4 चीजें मिक्स करनी हैं, फिर देखिए कैसे आपके हेयर कैसे बदलते हैं।

शैंपू से पहले सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें ये 4 चीज, लंबे-घने और काले हो जाएंगे बाल!

बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स आजकल काफी कॉमन हो गई हैं। कभी बालों का झड़ना, पतला होना, ग्रोथ रुक जाना या असमय बालों का सफेद होना; इनमें से कोई ना कोई समस्या ज्यादातर लोगों को है। महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स भी खास कोई रिजल्ट शो नहीं करते, वहीं ज्यादातर होम रेमेडीज भी या तो बनाने में काफी मुश्किल होती हैं या उनका असर भी बड़ा धीमा होता है। ऐसे में बालों को ले कर टेंशन लेना तो बनता है। लेकिन अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज आपके साथ बड़ा ही सिंपल और इफेक्टिव हैक शेयर कर रहे हैं। इसके लिए आपको बस सरसों के तेल में 4 चीजें मिक्स करनी हैं और बालों में अप्लाई करना है। इसके फायदे और इस्तेमाल आइए डिटेल में जानते हैं।

सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, समय से पहले सफेद हो गए हैं या उनकी ग्रोथ रुक गई है तो सरसों के तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको कोई महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस तेल में आपको ये 4 चीजें मिक्स कर लेनी हैं। वो हैं मेथी दाना, कलौंजी, करी पत्ता और लौंग।

इसके लिए सबसे पहले पैन में एक कप सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच कलौंजी, 7-8 लौंग और मुट्ठीभर ताजे करी पत्ता एड करें। इस तेल को आपको धीमी आंच पर लगभग 10-15 मिनट के लिए उबाल लेना है। फिर इसे छानकर एक शीशी में भर लें, आपका मैजिकल हेयर ऑयल बनकर तैयार है।

इस तेल को इस्तेमाल कैसे करना है?

ये सरसों का तेल जो आपने तैयार है इसे आप हफ्ते में एक या दो बार, इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी शैंपू करने वाले हों, लगभग एक घंटे पहले इस ऑयल को बालों की जड़ों और लेंथ में अच्छी तरह अप्लाई कर लें। फिर शैंपू से बाल वॉश कर लें। कंडीशनर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और बाल एकदम सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

कैसे और क्यों फायदेमंद है ये होममेड हेयर ऑयल?

सरसों का तेल बालों को पोषण देने का काम करता है और उनकी ड्राइनेस को दूर करता है। इस ऑयल में मेथी दाना है, जो हेयरफॉल को कम करने और नई हेयर ग्रोथ को स्टीमूलेट करने का काम करता है। इसके अलावा कलौंजी बालों को पतला होने से बचाती है, बालों को पोषण देती है और उन्हें हेल्दी रखती है। लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिससे डैंड्रफ या किसी भी तरह के स्कैल्प इन्फेक्शन होने के चांस कम होते हैं। वहीं करी पत्ता मेलेनिन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है, जिससे बाल काले और घने बने रहते हैं। कुल मिलाकर कहें तो आपके बालों की जितनी भी समस्याएं हैं, इस एक हेयरफॉल में उन सभी का सॉल्यूशन छिपा हुआ है।

(Images Credit- Pinterest)

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।