स्किन ग्लो चाहिए तो चावल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें! सिंपल तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चावल से बना फेस पैक स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश बनाने में मदद करता है। इसमें बस दो चीजें मिलाकर आप घर पर सिंपल फेस पैक तैयार कर सकते हैं, जो चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा।

Glowing Skin Rice Face Pack
सॉफ्ट, ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए चावल में ये दो चीजें मिलाकर सिंपल फेस पैक बनाएं।

चावल सिर्फ खाने के काम नहीं आता, बल्कि इसे स्किन केयर में भी यूज किया जाता है। चावल से बना फेस पैक चेहरे को सॉफ्ट और क्लियर दिखाने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन एकदम डल और थकी हुई लग रही है, तो ये फेस पैक जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने का तरीका भी काफी आसान है। बस उबले हुए चावल लें और उनका पेस्ट बनाकर ये 2 चीजें मिला लें।

तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या करना है और इसे चेहरे पर कैसे लगाना है।

चावल में मिलाएं ये 2 चीजें!

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से उबले हुए चावल लें। इन्हें अच्छी तरह मैश करके एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला ना हो, ताकि इसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके।

  • शहद क्यों है खास?

शहद त्वचा को नमी देने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ड्राई या खिंची-खिंची महसूस होती है, तो शहद वाला यह फेस पैक उसे मुलायम बनाने में मदद करेगा।

  • दूध से क्या होगा?

इस फेस पैक में दूध भी एक काम की चीज है। दूध डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, स्किन को एक्सफोलिएट कर, उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

  • चावल का पेस्ट कैसे लगाएं?

फेस पैक तैयार होने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। अब इसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। आंखों और होंठों के आसपास इसे लगाने से बचें। इसे करीब 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।

  • चेहरा धोते समय...

समय पूरा होने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धीरे-धीरे धो लें। पैक हटाते समय चेहरे को जोर से रगड़ने की गलती ना करें। इसके बाद त्वचा को मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और अपनी स्किन के हिसाब से हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें।

  • हफ्ते में कितनी बार लगाएं?

इस तरह के घरेलू फेस पैक को रोज लगाने की जरूरत नहीं होती। शुरुआत में हफ्ते में एक बार लगाकर देखें कि आपकी त्वचा पर इसका कैसा असर होता है। अगर त्वचा पर जलन, लालपन या खुजली महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

  • लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूरी

घरेलू चीजें होने का मतलब यह नहीं है कि हर किसी की त्वचा पर ये एक जैसी तरह से काम करेंगी। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसे चेहरे पर ना लगाएं।

  • कब ना लगाएं यह फेस पैक?

अगर चेहरे पर पहले से जलन, कट, घाव या बहुत ज्यादा लालपन है, तो उस समय कोई भी घरेलू फेस पैक लगाने से बचें। त्वचा से जुड़ी कोई खास परेशानी है या बार-बार एलर्जी होती है, तो स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

स्किन ग्लो के लिए सिर्फ फेस पैक काफी नहीं!

चेहरे की चमक केवल किसी एक फेस पैक पर डिपेंड नहीं करती। अच्छी नींद, पर्याप्त पानी, संतुलित खाना और डेली स्किन केयर भी जरूरी है। इसलिए इस फेस पैक को त्वचा की देखभाल का एक आसान हिस्सा मानें, किसी जादुई इलाज की तरह नहीं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीस्किन ग्लो चाहिए तो चावल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें! सिंपल तरीका