जेंट्स घर बैठे करें पेडीक्योर, 5 आसान स्टेप्स से साफ होंगे काले पैर, हट जाएगी डेड स्किन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जेंट्स सेल्फ ग्रूमिंग के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं और उसका नतीजा होता है कि पैर गंदे-काले बने रहते हैं। अगर आपके पैर भी गंदे दिख रहे हैं, तो घर पर पेडीक्योर करने के आसान स्टेप्स आज जान लीजिए।

जेंट्स घर बैठे करें पेडीक्योर, 5 आसान स्टेप्स से साफ होंगे काले पैर, हट जाएगी डेड स्किन

महिलाएं समय-समय पर पार्लर जाकर पेडीक्योर करवा लेती हैं लेकिन पुरुष इसके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। रोजाना बाहर जाने और लगातार जूता-चप्पल पहने रहने से पैरों में गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में फिर पैरों पर मैल के काले धब्बे और डेड स्किन साफ दिखती है। अगर आपके पैर भी काले दिख रहे हैं और एड़ियां फट गई हैं, तो घर पर आसान स्टेप्स में पेडीक्योर कर लें। पेडीक्योर करने में आपको सिर्फ आधा घंटा लगेगा, आप चाहे तो संडे को नहाने से पहले ये करें या फिर अलग से समय निकालकर। अपने पैरों को साफ करने के लिए आप आधे घंटे का समय तो निकाल ही सकते हैं। तो चलिए आपको पेडीक्योर करने के आसान स्टेप्स बताते हैं।

पेडीक्योर करने के लिए आसान स्टेप्स

घर पर पेडीक्योर करने के लिए आपको कोई भी चीज खरीदने की जरूरत नहीं है। बस गर्म पानी, तौलिया, नेल कटर, नेल फाइल, फुट स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन, फुट क्रीम या मॉइस्चराइजर जैसी चीजों की जरूरत है। स्क्रब करने के लिए कॉफी और नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।

पैरों को पानी से साफ करें

सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से साफ करें। आप चाहे तो साबुन या शैंपू लगाकर भी धो सकते हैं। ऐसा करने से पैरों पर जमा ऊपरी गंदगी निकल जाएगी। इसके बाद टब में गुनगुने पानी को भरें और उसमें सेंधा नमक डाल दें। अब पैरों को 10–15 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है और गंदगी आसानी से निकल जाती है।

नाखून काटें और शेप दें

ज्यादातर पुरुषों के पैर के नाखून लंबे और गंदे होते हैं, तो पैरों को भिगोने के बाद आपको नाखूनों को काटकर उन्हें शेप देना है। पैरों को पानी से निकालकर तौलिए से पोंछ लें। अब नेल कटर से नाखूनों को सीधा काटें। इसके बाद नेल फाइल की मदद से किनारों को स्मूद करें। बहुत छोटे नाखून काटने से बचें, क्योंकि इससे इनग्रोन नेल की समस्या हो सकती है। नेल ब्रश की मदद से नाखूनों के ऊपर और नीचे जमी गंदगी को साफ करें। यदि क्यूटिकल्स बढ़ गए हों तो उन्हें हल्के हाथों से पीछे की ओर पुश करें।

डेड स्किन हटाएं

एड़ियों और तलवों पर फुट स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से रगड़ें। इससे डेड स्किन निकल जाती है और एड़ियां मुलायम हो जाती हैं। ज्यादा जोर से रगड़ने की कोशिश न करें, वरना फटी एड़ियों से खून निकल सकता है।

फुट स्क्रब करें

अब बारी आएगी फुट स्क्रब की, इसके करने के लिए आपको 1 चम्मच कॉफी पाउडर लेना है और उसे नारियल तेल में मिला देना है। इसे पैरों पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है और पैरों की रंगत भी निखरती है। फिर आप पानी से पैरों को धो लें।

मॉइस्चराइज करना है जरूरी

आखिर में पैरों को पानी से धोकर तौलिए से पोंछ लें और फिर सुखाकर मॉइस्चराइजर लगाएं। एड़ियों, तलवों और उंगलियों के बीच भी क्रीम लगाकर 5-10 मिनट तक मसाज करें। ऐसा करने से पैर सॉफ्ट और साफ बने रहेंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।