Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीmehndi ka rang dark kaise kare tips to make darker henna naturally
मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता गाढ़ा तो अपनाएं ये कमाल के टिप्स

मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता गाढ़ा तो अपनाएं ये कमाल के टिप्स

संक्षेप:

Mehndi Tips: मेहंदी लगाने के बाद अगर गाढ़ा काला रंग नहीं चढ़ता है तो ये बड़े काम के यूनिक नुस्खे आजमाकर देखें। इससे मेहंदी लंबे समय तक काली बनी रहती है।

Oct 12, 2024 06:41 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

करवा चौथ पर महिलाएं एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन हाथों-पैरों पर लगवाती हैं। लेकिन मेहंदी छुड़ाने के बाद अगर इसका रंग गाढ़ा नहीं चढ़ता तो बहुत बुरा लगता है। खासतौर पर अगर किसी लड़की की शादी होने वाली है और उसके हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं चढ़ता है तो सबसे ज्यादा खराब लगता है। मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने और लंबे समय तक इस रंग को बरकरार रखने के लिए इन आसान से घरेलू टिप्स को आजमाएं। जिनकी मदद से मेहंदी ना केवल गाढ़ी चढ़ती है बल्कि उसका रंग भी जल्दी नहीं उतरता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विक्स लगाएं

काफी सारे मेहंदी आर्टिस्ट बताते हैं कि मेहंदी लगाने के बाद जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो उसके ऊपर विक्स लगा लेनी चाहिए। विक्स में नीलगिरी का तेल जैसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं। जो मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने में मदद करते हैं।

लगाएं पेनकिलर स्प्रे

कुछ मेहंदी आर्टिस्ट इस नुस्खे को आजमाते हैं और वोलिन जैसे पेनकिलर स्प्रे को मेहंदी सूखने के बाद स्प्रे करते हैं। जिससे मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ता है।

सरसों का तेल

सरसों के तेल को मेहंदी सुखाने के बाद हाथों-पैरों पर लगाने से भी रंग गाढ़ा चढ़ता है और मेंहदी लंबे समय तक टिकी रहती है।

लौंग की भाप

लौंग को लोहे के तवे पर रखकर गर्म करने से जो भाप निकलती है। उसमे हाथ-पैर की सिंकाई करें। ऐसा करने से भी मेहंदी का रंग काला होने में मदद मिलती है और रंग कई दिनों तक चढ़ा रहता है।

मेहंदी का तेल

मार्केट में आसानी से मेहंदी का तेल मिल जाता है। इस तेल को लगाने से भी मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ता है और आसानी से नहीं छूटता। तो करवा चौथ पर या वेडिंग सीजन में हाथों पर मेहंदी सजाने वाली हैं तो रंग गाढ़ा करने के इन कमाल के टिप्स को जरूर आजमाकर देखें। मेहंदी का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।